परिवार और मकान आदि के बारे में देनी होगी पूरी जानकारी
लखनऊ। जनगणना के लिए 34 सवालों के जवाब देने होंगे, जिसमें परिवार और मकान संबंधी जानकारी शामिल रहेगी। ये पूरा डाटा ऑनलाइन फीड किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है कि ये न डाटा पूरी तरह से गोपनीय रहेगा। र इसका कहीं पर कोई इस्तेमाल नहीं होगा। इसलिए जनगणना की प्रक्रिया व के दौरान पूरी व सही जानकारी उपलब्ध कराएं, घबराएं नहीं।
जनगणना के लिए जिन सवालों की जानकारी देनी है, उसमें मकान न नंबर, मोबाइल नंबर, कमरों की संख्या, रसोई व एलपीजी-पीएनजी कनेक्शन का विवरण, पेयजल का
स्रोत, विवाहित जोड़ों की संख्या, छत, दीवार और फर्श की सामग्री क्या है, टीवी, मोबाइल, कार, बाइक, साइकिल, इंटरनेट है या नहीं समेत अन्य जानकारी देनी होगी। निदेशक के मुताबिक ये जानकारी देना
संशय हो डायल करें 1855
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जनगणना संबंधी पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिस किसी को कोई संशय होता है, वह वहां से जानकारी प्राप्त कर सकता है। वहीं अगर कोई कॉल पर जानकारी लेना चाहता है तो उसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां टोल फ्री नंबर 1855 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है। निदेशक शीतल वर्मा ने बताया कि जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। चूंकि मौसम गर्मी का है, इसलिए ट्रेनिंग सत्र में सभी को निर्देशित किया गया है कि वे जनगणना संबंधी कार्य सुबह जल्दी या फिर शाम को पूरा करें। एक महीने में एक शिक्षक को करीब 180 मकान दिए गए हैं, जो आसानी से सत्यापित किए जा सकते हैं।
अनिवार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि इस जानकारी को किसी से साझा नहीं किया जाएगा। टैक्स, पुलिस या अन्य किसी तरह की जांच में भी इस जानकारी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।