लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 2027-28 सत्र से कक्षा एक से आठ तक सभी क्लास में एनसीईआरटी की किताबें लागू करने की तैयारी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अभी कक्षा 1 से 4 तक एनसीईआरटी की किताबें चल रही हैं।
–
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के – तहत देश भर में एक जैसे पाठ्यक्रम – व क्षेत्रीय भाषाओं में पठन-पाठन पर जोर दिया जा रहा है। इस क्रम में – उत्तर प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम पहले से चल रहा है। जबकि पिछले दो साल में कक्षा एक-दो और तीन-चार में एनसीईआरटी की किताबें लागू की गई हैं। अब बचे हुए चार क्लास में भी इसे प्रभावी बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए एससीईआरटी ने कक्षा चार से आठ तक की किताबों के कस्टमाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें स्थानीय जरूरतों
एससीईआरटी ने अभी से शुरू कर दी है इसकी तैयारी
अभी कक्षा एक से चार में लागू है एनसीईआरटी व चीजों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद एनसीईआरटी से अप्रूव कराकर लागू किया जाएगा। एससीईआरटी के निदेशक गणेश कुमार ने कहा कि समय से किताबों को उपलब्ध कराने के लिए संस्थान की ओर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।
हम इसे समय से तैयार करके उपलब्ध करा देंगे। सब ठीक रहा तो नए सत्र से बची हुई चार कक्षाओं में भी एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ एससीईआरटी की ओर से शिक्षकों के लेक्चर भी ऑनलाइन रिकॉर्ड कराए जा रहे हैं। छात्रों को डिजिटल कंटेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत बेसिक के बाद माध्यमिक के शिक्षकों का भी लेक्चर रिकॉर्ड कराया जाएगा।