देशभर में भेजा गया परीक्षण संदेश, आपात स्थिति में तुरंत मिलेगा संकेत
नई दिल्ली। देश में अब आपात स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर मिलेगी। केंद्र सरकार ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ की शुरुआत कर दी है, जिसके जरिये किसी भी खतरे की सूचना तुरंत संबंधित इलाके के लोगों तक पहुंचाई जा सकेगी। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस प्रणाली का शुभारंभ किया। यह सिस्टम स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है, जिसे सी-डॉट ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के साथ मिलकर तैयार किया है और इसे गृह मंत्री
अमित शाह के मार्गदर्शन में विकसित किया गया। लॉन्च के साथ ही देशभर में मोबाइल फोन पर एक परीक्षण संदेश भेजा गया, जिसमें इसे अत्यंत गंभीर चेतावनी का ट्रायल बताया गया और लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही गई। दूरसंचार विभाग ने 29 अप्रैल को पहले ही इस ट्रायल के बारे में जानकारी देकर लोगों से ऐसे संदेशों को नजरअंदाज करने की अपील की थी। यह प्रणाली सभी दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क पर काम करती है और चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर पूरे देश में यह परीक्षण संदेश भेजा गया