लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम
का मिजाज बदलने से भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तेज आंधी और बारिश ने कई क्षेत्रों में नुकसान की आशंका भी बढ़ा दी है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार के लिए 58 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार और शनिवार के दौरान इटावा में सर्वाधिक 56 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा आगरा में 46.6 मिमी, कन्नौज में 45 मिमी, हमीरपुर में 24 मिमी और मथुरा में 12 मिमी बारिश हुई। आगरा में आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से
मथुरा में दीवार गिरने से युवती की मौत
सौंख/मथुरा। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से गिरी दीवार के नीचे दबकर युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जून माह में युवती की शादी होनी थी। घर में तैयारियां चल रहीं थीं। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी अमर सिंह की बेटी गुंजन (18) शुक्रवार की देर रात करीब 9 बजे नोहरे में पशुओं को दलिया खिलाकर अपने घर लौट थीं तभी आंधी के साथ हुई बारिश से दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला तब तक गुंजन की मौत हो चुकी थी। सुखवीर ने बताया कि गुंजन की शादी किरावली के गांव मलिकपुर निवासी लवकुश के साथ तय हुई थी। शादी 28 जून की तय हुई थी।
अधिक दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज हवाओं से पेड़ों, बिजली लाइनों और कच्चे ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,
लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार रविवार को भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। कई जिलों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के
इन जिलों में चेतावनी : बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।
साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। बुंदेलखंड समेत सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।