Home PRIMARY KA MASTER NEWS अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गेहूं के बताए मिलेगा दलिया

अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गेहूं के बताए मिलेगा दलिया

by Manju Maurya

बागपत: अब जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं व छह माह से तीन साल तक के बच्चों को गेहूं नहीं मिलेगा। इस माह से उन्हें गेहूं के स्थान पर एक किलो का दलिया का पैकेट दिया जाएगा। दलिया का पैकेट स्वयं सहायता समूह की महिलाएं क्षेत्र की बाल विकास विकास परियोजना अधिकारी से हासिल कर सकेंगी।

जिले में 1338 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन पर 28859 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं, जबकि छह माह से तीन साल तक के बच्चों की 29756 है। इन केंद्रों पर 1300 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तैनात है। बाल एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पंजीकृत गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया जाता है। अब तक गर्भवती महिला को एक-एक किलो दाल, चावल, गेहूं व आधा किलो तेल मिल रहा था। इसी तरह बच्चों को आधा-आधा किलो चावल, दाल, गेहूं दिया जा रहा था। इसमें गेहूं और चावल डीलर उनको दे रहे थे। दाल व तेल सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) द्वारा स्वयं सहायता समूह को दिया जा रहा था, लेकिन अबकी बार गेहूं किसी को नहीं दिया जाएगा। उसके स्थान पर दलिया का पैकेट मिलेगा।

कोट:

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को एक किलो दलिया का पैकेट उपलब्ध कराने का सरकार ने निर्णय लिया है। इसका वितरण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। समूह की महिलाएं दलिया का पैकेट बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त करेंगी। फिलहाल 19922 गर्भवती व धात्री महिलाओं और 18721 बच्चों को ही राशन मिल रहा है।

विपिन मैत्रेय , जिला कार्यक्रम अधिकारी बागपत

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96