Home PRIMARY KA MASTER शिक्षक भर्ती : जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार होगा जारी

शिक्षक भर्ती : जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार होगा जारी

by Sushil Jaiswal

जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी होगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 12 नवंबर को परीक्षा परिणाम जारी करने की प्रस्तावित तिथि है। यह परीक्षा 17 अक्तूबर को संपन्न हुई थी।

जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक चयन परीक्षा-2021 मंडल मुख्यालयों पर बनाए गए केंद्रों पर 17 अक्तूबर को संपन्न हुई थी। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थित 80.38 फीसदी रही। दोनों पालियों की परीक्षा के लिए 357474 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 287365 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

पहली पाली में सहायक अध्यापक/प्रधानाध्यापक पद की परीक्षा के लिए 337915 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 272380 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 19559 अभ्यर्थियों में से 14985 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बुधवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से अंतिम उत्तरमाला जारी की गई थी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूरी संभावना है कि शुक्रवार को परिणाम जारी कर दिया जायेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96