Home PRIMARY KA MASTER NEWS MDM के तहत पौष्टिक भोजन बनाने के लिए प्रशिक्षित होंगी रसोइया, दिखाई जाएगी 45 मिनट की फिल्‍म

MDM के तहत पौष्टिक भोजन बनाने के लिए प्रशिक्षित होंगी रसोइया, दिखाई जाएगी 45 मिनट की फिल्‍म

by Manju Maurya

गोरखपुर,। मध्याह्न भोजन योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पौष्टिक और स्वच्‍छ भोजन बनाने के लिए उन्हें फिल्म दिखाकर दिया जाएगा। नवीन पोषण प्रशिक्षण फिल्म के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक रसोइयों के साथ बैठ कर प्रशिक्षण को लेकर चर्चा भी करेंगे।

दिखाई जाएगी 45 मिनट की फिल्‍म
रसोइयों को प्रशिक्षण के दौरान दिखाए जाने वाले 45 मिनट के फिल्म के जरिए यह बताया जाएगा कि सब्जियां बनाने से पहले किस तरह से धोएं, उन्हें कैसे काटें ताकि पोषक तत्व बरकरार रहे। यदि स्कूलों में पोषण वाटिका है तो वहां की सब्जियों का प्रयोग कैसे बेहतर ढंग से किया जाए, उन्हें सब्जियों को तोडऩे काटने से लेकर पकाने का बेहतर तौर-तरीका भी बताया जाएगा। रसोई में स्व’छता, भोजन पकाने व परोसने के साथ ही रसोइयों को चूल्हा और सिलेंडर के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी जाएगी।

दिसंबर तक पूर्ण करना है प्रशिक्षण
रसोइयों का प्रशिक्षण हर हाल में दिसंबर के अंत तक पूर्ण कर लेना है। इसको लेकर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए हैं। साथ ही उनसे जनपद में तैनात रसोइयों की संख्या तय प्रारूप पर उपलब्ध कराने को कहा है।

जिले में हैं 7714 रसोइया

मध्‍याह्न भोजन के जिला समन्‍वयक दीपक पटेल ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 7714 रसोइया कार्यरत हैं। इनमें 80 फीसद महिलाएं हैं। उन लोगों को प्राथमिकता दी गई है जिनके ब’चे स्कूल में पढ़ रहे हैं। सभी को नवीन पोषण प्रशिक्षण फिल्म दिखाई जाएगी। 45 मिनट की इस फिल्म में कई पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी। रसोइयों को स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठ कर चर्चा भी करनी होगी। प्रशिक्षण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण हर हाल में दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96