Home PRIMARY KA MASTER NEWS थाली बजाकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर महामारी का केस, उकसाने आने वाली कोचिंग संचालक भी फंसी

थाली बजाकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर महामारी का केस, उकसाने आने वाली कोचिंग संचालक भी फंसी

by Manju Maurya

प्रयागराज में बेरोजगारी के विरोध में ताली-थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों बेरोजगार छात्रों और कोचिंग संचालकों पर कार्रवाई हुई है। उन सभी के विरुद्ध अब महामारी एक्ट एक्ट के तहत शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआइआर शिवकुटी थाने के दरोगा अश्विनी कुमार कुशवाहा की तहरीर पर लिखी गई है।

बेरोजगारी के विरोध में छात्रों ने किया था प्रदर्शन और हंगामा

उल्‍लेखनीय है कि कुछ दिन पहले प्रयागराज में सलोरी, बघाड़ा, शिवकुटी, कर्नलगंज समेत अन्य स्थान पर रहने वाले सैकड़ों छात्रों ने बेरोजगारी के विरोध में ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन और हंगामा किया था। सैकड़ों छात्रों के समूह ने शिवकुटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर टेंपो स्टैंड के पास भी रात में जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया था। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। दुकानदारों को अपनी दुकान बंद करनी पड़ी थी।

कोविड-19 गाइडलाइन का उल्‍लंघन किया था

पुलिस का आरोप है कि चंद्रा कोचिंग, ज्ञान गंगा कोचिंग, कान्हा लाइब्रेरी वह कुछ अन्य कोचिंग संचालकों की ओर से उकसाए जाने पर करीब 400 से 500 छात्रों ने बेरोजगारी को लेकर बखेड़ा दिया था। साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन किया, जिससे आम जनमानस में संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हुआ। इससे पहले जार्जटाउन थाने में भी सड़क जाम करने और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96