Home PRIMARY KA MASTER NEWS RRB Group D : दो चरणों में CBT और NTPC रिजल्ट पर भड़क़े रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी, किया आंदोलन का ऐलान

RRB Group D : दो चरणों में CBT और NTPC रिजल्ट पर भड़क़े रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी, किया आंदोलन का ऐलान

by Manju Maurya

RRB Group D CBT , NTPC CBT-1 Result 2022 : आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड के एक और फैसले ने बेरोजगार युवाओं के गुस्से को और भड़का दिया है। रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए दो चरणों में सीबीटी कराने के फैसले से नाराज और एनटीपीसी रिजल्ट से गुस्साए अभ्यर्थियों ने 26 जनवरी 2022 को एक विशाल आंदोलन करने का ऐलान किया है। रेल रोको आंदोलन को देशव्यापी बनाने के लिए मैसेज को ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों के पास भेजा जा रहा है। अभ्यर्थियों ने इस आंदोलन के माध्यम से एनटीपीसी रिजल्ट में संशोधन, आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा से सीबीटी-2 हटाने की मांग और रेलवे भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने सहित अन्य मुद्दों पर रेल चक्का जाम करने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने सोमवार को नोटिस जारी कर ऐलान किया कि ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में सीबीटी-2 की भी परीक्षा होगी। सीबीटी-1 में पास होने वाले अभ्यर्थियों को सीबीटी-2 देना होगा। सीबीटी-2 के बाद पीईटी व मेडिकल होगा। जबकि अभी तक अभ्यर्थी यह समझ रहे थे कि सीबीटी-1 में पास होने के बाद उन्हें पीईटी देना होगा। हालांकि रेलवे ने 2019 में जारी ग्रुप डी भर्ती (लेवल-1) के नोटिफिकेशन में यह साफ लिखा था कि सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) सिंगल स्टेज में करवाना है या फिर मल्टी स्टेज में, यह तय करने का अधिकार रेलवे प्रशासन के पास रहेगा। अब रेलवे ने नोटिस जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि ज्यादा आवेदनों के चलते सीबीटी दो चरणों में कराए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए लगभग एक करोड़ 17 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। इसके माध्यम से एक लाख 3 हजार पदों को भरना है। इसकी परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होनी है।

सोशल मीडिया पर ग्रुप डी अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती निकलने के तीन साल बाद परीक्षा आयोजित की जा रही है। अगर अब सीबीटी-2 भी होगा तो नियुक्ति मिलने में बहुत ज्यादा समय लग जाएगा। अब सीबीटी-2 कराया जाना गलत है। फैसले के बाद से अभ्यर्थी लगातार ट्विटर पर हैश टैग #no_cbt_2_in_group_d , #GroupD , #RRBNTPC_REVISE_RESULTDO , #RRBNTPC के साथ ट्वीट कर रहे हैं। वह अपने ट्वीट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग कर रहे हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96