Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP Weather Update: आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

by Manju Maurya

लखनऊ। शीतलहर के चलते गुरुवार काे भी लोगों को भीषण ठंड से राहत नहीं मिल सकी हैं। राजधानी में सुबह अलग अगल क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से गलन रही है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तेज हवाओं से मौसम ठंडा बना रहा है। शाम होते होते फिर छिटपुट बारिश ने एक बार फिर रुख किया। इसके चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी प्रदेशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा हल्का व मध्यम कोहरा भी पड़ सकता हैं।

गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश भर में सबसे कम तापमान इटावा में 5.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान झांसी में 28.9 डिग्री सेल्सियस और चुर्क में 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को गरज और चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी है। साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदा-बांदी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही हल्का कोहरा भी सुबह के समय देखा जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी, हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। दिन के समय मौसम में गलन के साथ ठिठुरन महसूस की जा सकती हैं।

तेज हवा के साथ बारिश, कई जगह ओले भी गिरे

यूपी में मौसम ने अचानक मिजाज बदला। सुबह से तेज हवा ने सर्दी बढ़ा दी। कई जगह बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरे। ओले गिरने से फूल वाली फसलों को नुकसान हुआ है। इसमें सरसों, आलू, चना, मसूर की फसल शामिल है। जबकि गन्ना व गेहूं को बारिश से फायदा हुआ है। सीतापुर, लखीमपुर, रायबरेली, सुलतानपुर और बहराइच में सुबह से तेज हवा से सर्दी बढ़ गई। कई जगह बूंदा-बांदी के साथ ओले भी गिरे। सीतापुर राजमार्ग पर तो कई किलोमीटर तक ओले की चादर जैसी बिछ गई। बर्फीली हवा पूरे दिन चलीं। लोग ठंड से ठिठुरते रहे। श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा और अमेठी में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। बलरामपुर में दिनभर तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अयोध्या में गुरुवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दिन में सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलती रही। धूप निकली तो अवश्य, लेकिन प्रभावशाली नहीं रही। इस वजह से वातावरण में ठंड भी बनी रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर शुक्रवार व शनिवार को दिखाई देगा। दोनों दिन बारिश के साथ ही तेज गति से हवा चलने की अनुमान हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96