मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा महलू निवासी एक शिक्षक बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। उनका शव शुक्रवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनगांवा गांव में नहर के पास मिला। मृतक के सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं।
शिक्षक के मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा महलू निवासी राजेश राय (40) पुत्र अशोक राय सूरजपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
वह बृहस्पतिवार की भोर में रोजाना की भांति टहलने के दौरान जहां उूदरा मोड़ के डीह स्थान के पास से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गए थे। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे घोसी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के बनगांवा गांव के पास नहर किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
इसकी सूचना घोसी पुलिस ने मधुबन पुलिस से भी साझा की। जिसके बाद दोनों थाने की पुलिस पहुंची। मृतक की शिनाख्त गायब शिक्षक राजेश के रूप में हुई। मधुबन एसओ सौरभ राय ने बताया कि गायब शिक्षक की तलाश को लेकर चार टीमें गठित की गई थीं। सुबह घोसी कोतवाली के बनगांवा के पास शिक्षक का शव मिला। शिक्षक की मौत किस वजह से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा
- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में