Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP election 2022 : चौथे चरण का मतदान आज, इन जिलों में 59 सीटों पर होगी वोटिंग

UP election 2022 : चौथे चरण का मतदान आज, इन जिलों में 59 सीटों पर होगी वोटिंग

by Manju Maurya

यूपी में चौथे चरण में बुधवार को नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। पोलिंग पार्टियां मंगलवार की शाम बूथों पर पहुंच गई हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 860 कंपनी अर्धसैनिक सुरक्षा बल तैनात किए हैं। लखनऊ के अलावा पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर में वोटिंग होगी।

चौथे चरण इन प्रमुख लोगों की किस्मत कैद होगी
इस चरण में जिन प्रमुख लोगों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी उनमें लखनऊ पूर्व से मंत्री और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टण्डन, लखनऊ कैण्ट से मंत्री और भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक, लखनऊ की बक्शी का तालाब सीट से सपा के गोमती यादव, मलिहाबाद सीट से भाजपा की जयदेवी, सरोजनीनगर से सपा के अभिषेक मिश्र, लखनऊ मध्य से सपा के रविदास मेहरोत्रा, हरदोई सदर से भाजपा के नितिन अग्रवाल, सीतापुर की सेवता से सपा के महेन्द्र कुमार सिंह झीन बाबू आदि शामिल हैं।

इन विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग
पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर सु., बीसलपुर, पलिया, निघासन, गोला गोकरननाथ, श्रीनगर सु., धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता सु., – मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव सु., लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली सु., मिश्रिख सु., सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ सु., साण्डी सु., बिलग्राम-मल्लांवा, बालामऊ सु., सण्डीला, बांगरमऊ, सफीपुर सु., मोहान सु., उन्नाव, भगवन्तनगर, पुरवा, मलिहाबाद सु., बक्शी का तालाब, सरोजनीनगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैन्टोनमेंट, मोहनलालगंज सु., बछरांवा सु., हरचन्दपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिंदवारी, बबेरू, नरैनी सु., बांदा, जहानाबाद, बिन्दकी, फतेहपुर, अयाहशाह, हुसैनगंज एवं खागा सु.

वोटर पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य विकल्प

केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों-डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि मतदेय स्थलों पर पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके अलावा स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र-राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र और सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की पहचान के लिए मान्य होंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव में 55.31 प्रतिशत मतदान
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल के अनुसार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन नौ जिलों में कुल 55.31 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में 58.24 प्रतिशत वोट पड़े थे। कोविड-19 के मद्देनजर मतदान दिवस को पोलिंग बूथों पर थर्मल स्कैनर, हैण्ड सैनिटाइजर, ग्लव्स, फेसमास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की व्यवस्था की गई है।

मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है। वोटर गाइड में कोविड-19 से संबंधित क्या करें क्या न करें का भी उल्लेख किया गया है। कोविड-19 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1250 तक रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पोलिंग बूथों पर रैम्प, शौचालय और पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप सभी वोटरों को वितरित कराई गई हैं, जिसके माध्यम से उन्हें अपने वर्तमान मतदेय स्थल एवं क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी। इसके अतिरिक्त मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मतदान की अवधि में सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदाता सूची के साथ हेल्पडेस्क पर उपस्थित रहेंगे एवं आने वाले मतदाताओं की सहायता करेंगे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था की गई है, जो कि दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।

यह भी जानें
-इस चरण में 2.13 करोड़ मतदाता
-1.14 करोड़ पुरुष, 99.3 लाख महिला।

  • 966 तृतीय लिंग के मतदाता।
  • 624 प्रत्याशी मैदान में, 91 महिला प्रत्याशी।
  • कुल 24643 पोलिंग बूथ तथा 13817 मतदान केन्द्र।
    -874 आदर्श मतदान केन्द्र
  • 142 ऐसे पोलिंग बूथ जहां सभी मतदान कर्मी महिला होंगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96