Home PRIMARY KA MASTER NEWS कुंडा में फायरिंग और पथराव: सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर जानलेवा हमला, कई जगह मारपीट और बूथ कैप्चरिंग

कुंडा में फायरिंग और पथराव: सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर जानलेवा हमला, कई जगह मारपीट और बूथ कैप्चरिंग

by Manju Maurya

प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर बनोही गांव के मतदान केंद्र पर जा रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर 50 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गुलशन यादव के काफिले की तीन गाड़ियां तोड़ डालीं। आरोप है कि इस दौरान 3 राउंड फायरिंग भी की गई। खबर पाकर भारी फोर्स मौके पर पहुंची

सपा प्रत्याशी गुलशन यादव रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे अपने समर्थकों के साथ कुंडा के पहाड़पुर में मतदान केंद्र पर जा रहे थे। मतदान केंद्र से कुछ दूर पहले ही 50 से अधिक लोगों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। उनकी तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए

भीड़ ने वाहन पर किया पथराव
मतदान केंद्र के पास मौजूद रही फोर्स भागकर मौके पर पहुंची और हमलावरों को दौड़ाया। हमलावर खेतों से होते हुए भाग निकले। बवाल की खबर पाकर एडिशनल एसपी रोहित मिश्रा भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। पुलिस अपनी सुरक्षा में गुलशन यादव को लेकर आगे जा रही थी। तभी सामने से दूसरे पक्ष का एक समर्थक आता दिखा।
किसी तरह गुलशन यादव को पुलिस ने सुरक्षित बचाया
गुलशन के समर्थकों ने सड़क पर ही गाड़ी रोक कर उसे पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के सामने ही उसे पीटा जाता रहा। इस दौरान दूसरी तरफ खेतों की तरफ मौजूद रहे हमलावर भी भाग कर मौके की तरफ आने लगे। इस दौरान पुलिस ने लाठियां लेकर उन्हें दूर तक दौड़ाया। रास्ते में मिली तीन स्कूटी और मोटरसाइकिल पूरी से तोड़ डालीं। बाद में पुलिस किसी तरह गुलशन को लेकर आगे के लिए रवाना हुई।
कुंडा के रैयापुर केंद्र पर गुलशन के एजेंट को उठा ले गए दबंग
कुंडा विधानसभा के रैयापुर मतदान केंद्र पर भी वोटिंग के दौरान बवाल हो गया। तीन चार गाड़ियों से पहुंचे कुछ लोगों ने सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के एजेंट राकेश पासी को उठाकर गाड़ियों में ले लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई।

पिटाई से राकेश का सिर फट गया। कुछ दूर आगे जाने के बाद हमलावरों ने उसे छोड़ दिया। खबर पाकर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के साथी भारी फोर्स के साथ रैयापुर मतदान केंद्र पहुंचे। गंभीर रूप से घायल राकेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96