Home PRIMARY KA MASTER NEWS शिक्षकों की पहल से होली पर दोगुनी हुई रसोइयों की खुशी
बहराइच।

शिक्षकों की पहल से होली पर दोगुनी हुई रसोइयों की खुशी
बहराइच।

by Manju Maurya

परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से अल्प मानदेय पर कार्यरत रसोइयों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के प्रयास में शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से होलिकोत्सव पर वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया। होली के पहले ही उपहार पाकर रसोइयों में खुशी साफ दिखी।

महसी ब्लाक के शिक्षकों के इस पहल की हर वर्ग ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम को आयोजित करने के प्रेरणा को लेकर वरिष्ठ शिक्षक आशा राम उपाध्याय ने बताया कि पयागपुर ब्लाक में शिक्षक मार्तंड त्रिपाठी की ओर से अपने ब्लाक में कार्यरत रसोइयों को स्वेटर वितरण का कार्य किया गया। जिससे उनके मन में भी यह विचार आया। इस पर जब शिक्षकों के बीच और चर्चा हुई तो बीईओ धर्मेंद्र पाल ने भी ऐसे कार्यक्रम को लेकर सहमति जताते हुए इस लोकोपकारी कार्य में बढ़ कर सहयोग किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि ऐसे कार्यकमों से समाज में समरसता और बंधुत्व बढ़ता है। रसोइया भी विद्यालय परिवार का अंग है, उनके चेहरे पर भी मुस्कान लाने का कार्य शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से किया गया, यह अनुकरणीय कार्य है। इस कार्यक्रम में ऐरिया न्याय पंचायत के 22 स्कूलों की लगभग 160 से ज्यादा महिला और पुरुष रसोइयों को वस्त्र दान में दिए गए।

इस कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पाल, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, ब्लाक मंत्री देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र ओझा संकुल प्रभारी एरिया चिंतामणि एआरपी डॉ. विनय अवस्थी जूनियर शिक्षक संघ जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार वहिद्दुदीन अंसारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी श्री कुमार मिश्र, सुनील सिंह, ध्रुव कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार मिश्र, विजेंद्र प्रताप सिंह, संजय स्वर्णकार, अतुल सोनी, विनय कुमार, अवधेश कुमार, रघुकुल शिरोमणि, बृज बिहारी राय, रमेश चंद, राकेश कुमार मिश्र, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, आलोक उपाध्याय, पूरन लाल चौधरी, तेजपाल सहित सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96