Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP SI ASI result : दरोगा के 1329 पदों का परिणाम घोषित, यहां से चेक करें रिजल्ट

UP SI ASI result : दरोगा के 1329 पदों का परिणाम घोषित, यहां से चेक करें रिजल्ट

by Manju Maurya

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दारोगा के 1329 पदों पर भर्ती का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। विज्ञापित पदों के सापेक्ष ढाई गुना अधिक यानी 5080 अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है। शारीरिक परीक्षा जोनल मुख्यालयों पर 15 अप्रैल के बाद आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा में विभिन्न श्रेणी के कट आफ अंक बोर्ड की वेबसाइट (www.uppbpb.gov.in) पर देखे जा सकते हैं।

दारोगा के 1329 पदों में उप निरीक्षक (गोपनीय) के 295, उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 32, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 624, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 20, सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 358 पद शामिल हैं। बोर्ड ने आनलाइन दारोगा भर्ती परीक्षा चार व पांच दिसंबर को कराई थी। चार पालियों में हुई इस परीक्षा में 38686 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। कुल 5080 अभ्यर्थियों को अभिलेखाें की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया है। इसमें सफल अभ्यर्थियों की कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने उप निरीक्षक गोपनीय पद के लिए आवेदन किया है वे कंप्यूटर टाइपिंग में सफल होने के बाद आशुलिपि परीक्षा में शामिल किए जाएंगे।

दारोगा 9534 पदों पर भर्ती का परिणाम जल्दः दारोगा सिविल पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद इनकी भी शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड का दावा है कि दोनों ही भर्ती परीक्षाओं के अंतिम चयन परिणाम तीन माह के अंदर घोषित कर दिए जाएंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96