Home PRIMARY KA MASTER जब सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई तो कांवेंट में क्यों दें मोटी फीस, यहाँ कुछ ऐसा ही बोलते हैं अभिभावक

जब सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई तो कांवेंट में क्यों दें मोटी फीस, यहाँ कुछ ऐसा ही बोलते हैं अभिभावक

by Manju Maurya

गोरखपुर जिले के सरदारनगर विकास खंड के तिलौली गांव की सरिता देवी ने कहा कि मेरा बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। वहां पढ़ाई के नाम पर मोटी फीस ली जाती थी। कापी-किताब व ड्रेस खरीदने पर जो पैसा खर्च होता था वो अलग। तीन दिन पहले प्राथमिक विद्यालय तिलौली के शिक्षकों ने गांव में चौपाल लगाया और हमें सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वीडियो भी दिखाया। जिसे देखकर हमें लगा कि जब सरकारी स्कूल में इतनी अच्छी पढ़ाई हो रही है तो हम प्राइवेट में मोटी फीस क्यों दें। हमने तत्काल अपने बच्चे आदर्श का नाम कांवेंट से कटवाया और सरकारी स्कूल में कक्षा-दो में नामांकन कराया।

मैडम घर पर आईं थीं: सरिता देवी की तरह बरईपार की सरोज ने भी अपनी बेटी करीना का परिषदीय विद्यालय में कक्षा एक में नामांकन कराया है। वे कहतीं है कि मैडम घर पर आईं थी। बताया कि सरकारी स्कूल में सिर्फ अच्छी पढ़ाई ही नहीं होती बल्कि बच्चे को मुफ्त यूनीफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग के साथ कापी-किताब भी दिया जाता है। उनकी बात हमें सही लगी और हमने भी नामांकन करा दिया।

सरकारी स्कूलों में भी हो रही अच्छी पढ़ाई: पंसरही गांव के शिवनारायण ने भी अपने बेटे मंजित का कक्षा एक में नामांकन कराया है। वे कहते हैं कि पहले माता-पिता अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने से बचते थे, लेकिन अब यहां भी कांवेंट की तरह पढ़ाई हो रही है। यही सोच कर हमने भी बेटे का नामांकन कराया है। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होगी बल्कि वह पढ़ाई भी ठीक से करेगा।

बच्चों के नामांकन का हर दिन देना होगा हिसाब: परिषदीय स्कूलों में नए सत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों के होने वाले नामांकन का अब हर दिन हिसाब देना होगा। स्कूलों से नामांकन की नियमित सूचना लेकर बीएसए को विभाग के पोर्टल पर देनी होगी। इसके जरिये बेसिक शिक्षा विभाग नामांकित नामांकन की प्रगति की समीक्षा करेगा। शासन ने जिलावार नामांकन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जनपद को 3,82,509 बच्चों के नामांकन का लक्ष्य मिला है। जबकि पिछले सत्र 2021-22 में जिले में कुल 314401 बच्चों का नामांकन हुआ था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96