Home PRIMARY KA MASTER NEWS यह कार्यालय शिक्षा विभाग का है, किसी के बाप का नहीं’ बिजनौर में बीईओ आफिस पर लगा बैनर बना चर्चा का विषय

यह कार्यालय शिक्षा विभाग का है, किसी के बाप का नहीं’ बिजनौर में बीईओ आफिस पर लगा बैनर बना चर्चा का विषय

by Manju Maurya

बिजनौर:- बेसिक शिक्षा विभाग के नहटौर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लगा बैनर इन दिनों खासी चर्चा का विषय बना है। बैनर पर लिखा है-‘यह कार्यालय बेसिक शिक्षा विभाग का है, आपके बाप का नहीं है।

इसे अपने बाप का न समझें’। निवेदक के रूप में एक भड़का हुआ शिक्षक लिखा गया है। शिक्षक ने भड़ास निकालते हुए लगाया बैनर सभी ब्लाक में बने बीईओ कार्यालयों में शिक्षकों की सर्विस बुक, बच्चों के नामांकन आदि का हिसाब-किताब रखा जाता है। उनका वेतन भी यहीं से बनता है। शिक्षकों के विभिन्न प्रशिक्षण भी इसी कार्यालय परिसर में हुआ करते हैं। बताया जाता है कि एक शिक्षक ने अपनी भड़ास निकालते हुए यह बैनर लगाया है। इसका मकसद कार्यालय में बेवजह बैठे रहने वाले शिक्षकों पर तंज कसना है। काफी शिक्षक दबी जुबान में बैनर लगाने वाले की प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि ऐसे शिक्षक भी हैं, जिन्‍हें इसकी भाषा शैली शिक्षा विभाग की गरिमा के प्रतिकूल लगती है।

इन्‍होंने कहा
“परिषदीय स्कूलों या बीईओ कार्यालय में कोई राजनीति नहीं होने दी जाएगी। नहटौर बीईओ से इस संबंध में बात की गई है। जो भी शिक्षक अनावश्यक रूप से बीईओ कार्यालय में बैठा मिला, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”- जयकरण यादव, बीएसए बिजनौर

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96