Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी के ऐडेड डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, जाने पूरी डिटेल

यूपी के ऐडेड डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, जाने पूरी डिटेल

by Manju Maurya

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही प्रदेश भर के सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों (एडेड) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती का विज्ञापन अगले महीने जारी हो सकता है। परीक्षा कराने के लिए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर भर्ती की मांग लंबे समय से चल रही थी।

उत्तर प्रदेश के एडेड महाविद्यालयों में 47 विषयों के लिए 2002 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में साक्षात्कार चल रहा है और अब तक एक हजार से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। परिणाम जारी होने के साथ ही कालेज आवंटन भी किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में फिलहाल साक्षात्कार 19 जुलाई तक चलेंगे। इसी बीच उच्च शिक्षा निदेशालय ने 917 और असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए यूपीएचईएससी को अधियाचन भेज दिया है। पदों का अधियाचन मिलने के बाद यूपीएचईएससी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन करवाने, आनलाइन फीस जमा करवाने, प्रवेश पत्र जारी करने, लिखित परीक्षा करवाने, उत्तर कुंजी जारी करने, साक्षात्कार करवाने समेत भर्ती प्रक्रिया के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई।

सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया कराने में तीन साल का अनुभव रखने वाली एजेंसी ही इसमें आवेदन कर सकेगी। यूपीएचईएससी की सचिव वंदना त्रिपाठी ने बताया कि 24 से 31 मई तक आवेदन मांगा गया है। जून में एजेंसी का चयन हो जाएगा। उसके बाद भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

संशोधित की गई महाविद्यालयों की वरीयता सूची : असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के दौरान महाविद्यालयों की वरीयता सूची में आई गड़बड़ी को उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने सुधार दिया है। अब वरीयता सूची से तीन महाविद्यालयों को हटा दिया गया है। जबकि दो नए नाम जोड़ते हुए दो में मामूली सुधार किया गया है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार हो रहा है। साक्षात्कार से पहले अभ्यर्थियों को महाविद्यालय का विकल्प भरना होता है। विकल्प भरने के दौरान दर्शनशास्त्र, बीएड और रसायन विज्ञान के लिए खाली पद वाले महाविद्यालयों की लिस्ट में पिछले दिनों गड़बड़ी पायी गई। इसलिए उसे अब संशोधित कर दिया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96