Home PRIMARY KA MASTER NEWS पूर्व चयनितों का 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति का रास्ता साफ, देखें

पूर्व चयनितों का 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति का रास्ता साफ, देखें

by Manju Maurya

प्रयागराज :- 68500 शिक्षकों की भर्ती में चयनित शिक्षकों की 69000 शिक्षकों की भर्ती में नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर 68500 शिक्षक भर्ती के चयनित शिक्षकों को 69000 शिक्षक भर्ती के लिए एनओसी देने का निर्देश दिया है। उन्होंने 15 जुलाई तक एनओसी जारी कर सूचित करने को कहा है। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के लिए शर्त थी कि भविष्य में दोबारा उनका अंतर जनपदीय तबादला नहीं होगा। इसे इस तरह समझ सकते हैं कि मेरठ या गाजियाबाद के अभ्यर्थी को सोनभद्र या चंदौली में ज्वाइनिंग मिली तो भविष्य में घर वापसी की कोई उम्मीद नहीं थी। लिहाजा 68500 में चयनित सैकड़ों शिक्षकों ने 69000 भर्ती में आवेदन कर दिया।

इनमें से कई का 69000 भर्ती में चयन हो गया। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग ने उन्हें समान वेतनमान के पद पर नियुक्ति के लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया। इसके खिलाफ रोहित कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका कर दी।

हाईकोर्ट ने एनओसी न देने के सरकार के फैसले को मनमाना मानते हुए निरस्त कर दिया और एनओसी देने के आदेश दिए थे। फैसले का अनुपालन करते हुए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी किया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96