Home PRIMARY KA MASTER NEWS स्कूल को मयखाना समझ कर गुरुजी ने लगाये जाम से जाम, फोटो वायरल हुआ तो हो गए सस्पेंड

स्कूल को मयखाना समझ कर गुरुजी ने लगाये जाम से जाम, फोटो वायरल हुआ तो हो गए सस्पेंड

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मुजेहना इलाके में मौजूद सोहास करमोहनी प्राथिमक विद्यालय में एक टीचर को सस्पेंड किया गया है। टीचर पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल को शराबखाने का अड्डा बना दिया। गुरूजी खुद तो स्कूल में शराब पीये ही अपने दोस्तों को भी पिलाया। इस दौरान शिक्षक को जरा सी शर्म नहीं आई कि जहां वो शराब पी रहा है उसे दुनिया शिक्षा के मंदिर के तौर पर जानती है जहां से पढ़कर बच्चों का भविष्य बनता है। शिक्षकों का सम्मान सिर्फ और सिर्फ उनके अच्छे आचरण की वजह से किया जाता है जो वो बच्चों को भी सिखाते हैं। लेकिन इस टीचर की वजह से समूचे टीचर समाज पर थब्बा लगा है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक का नाम नागेद्र सिंह है जो खुलेआम स्कूल में अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करता हुआ पकड़ाया है। बताया जा रहा है कि जब वो शराबी टीचर अपने दोस्तों के साथ खुलेआम शराब पी रहा था उसी दौरान किसी ने उसकी वीडियो बना ली और फोटो खींच ली जिसे बाद में इंटरनेट पर डाल दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में शिक्षा अधिकारियों ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दे दिए।

मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है जिसमें इटियाथोक खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी और झंझरी खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव शामिल हैं। कहा जा रहा है कि कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी और फिर रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपेगी। इसके बाद आरोपी शिक्षक के ऊपर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96