Home PRIMARY KA MASTER NEWS स्कूटी से स्कूलों के निरीक्षण को निकले बीएसए, बच्चों से गणित व विज्ञान के पूछे प्रश्न

स्कूटी से स्कूलों के निरीक्षण को निकले बीएसए, बच्चों से गणित व विज्ञान के पूछे प्रश्न

by Manju Maurya

प्रयागराज:- यूपी के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार लाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रयागराज के बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी मंगलवार को परिषदीय स्कूलों का हाल जानने के लिए अपनी स्कूटी से निकले ।


प्राथमिक विद्यालय छतनाग में चार शिक्षक अनुपस्थित मिले । यहां बीएसए ने प्रार्थनासभा कर बच्चों से गणित और विज्ञान संबंधी प्रश्न भी पूछे । उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया । स्कूलों पर लगवाया जा रहा टोल फ्री नंबर : बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय भवन पर टोल फ्री नंबर 1800-1800-666 चस्पा कराया जा रहा है । किसी विद्यार्थी या अभिभावक को कोई समस्या होती है तो वह फोन कर सूचना दे सकता है । यह नंबर प्रातः 7:30 से शाम 5.30 बजे तक सक्रिय रहेगा । शिक्षक न आ रहे हों या फिर स्कूल को लेकर कोई अन्य समस्या हो तो भी समाधान कराया जाएगा ।

सभी बीईओ को प्रतिदिन तीन स्कूलों के निरीक्षण का है निर्देश:


प्रयागराज जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारी व समन्वयक सुबह छह बजे ही इन दिनों स्कूलों के निरीक्षण के लिए निकल जा रहे हैं । स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई , अध्यापकों की उपस्थिति समेत बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित जांच – पड़ताल की जा रही है । प्रत्येक बीईओ को न्यूनतम तीन स्कूल का निरीक्षण करना है । अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक है लेकिन शिक्षक नदारद हैं ।


अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया:

प्रयागराज में एक दिन पहले हुए निरीक्षण में कुल 29 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे । सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है । खंड शिक्षाधिकारी नगर प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बनवारी खास में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले । उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंचडीह भी शिक्षामित्र के सहारे चलता पाया गया । इसके अतिरिक्त उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कुशलपुर का भी दौरा किया । यहां शिक्षक तो सभी उपस्थित रहे लेकिन बच्चों का शैक्षिक स्तर बहुत खराब मिला ।

स्कूली बच्चों का शैक्षिक स्तर नहीं बढ़ा:

मऊआइमा की खंड शिक्षाधिकारी ममता सरकार ने बताया कि उन्होंने चार विद्यालयों का निरीक्षण किया । उच्च प्राथमिक विद्यालय उल्दा में दो शिक्षक थे , दोनों अवकाश पर मिले । विद्यालय अनुचर के सहारे चल रहा था । यहां विद्यार्थियों की उपस्थिति करीब 80 प्रतिशत रही । निरीक्षण में समान रूप से यह बात सामने आई है कि स्कूलों के भवनों की स्थिति सुधरी है लेकिन बच्चों का शैक्षिक स्तर नहीं बढ़ा है । मिड डे मील समन्वयक राजीव त्रिपाठी ने बताया कि सभी बीईओ व समन्वयक सुबह छह बजे ही स्कूलों के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए थे । यह क्रम पूरे सप्ताह चलेगा ।

स्कूलों से कबाड़ हटाने व सफाई कराने का निर्देश:

मऊआइमा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जमखुरी में एक दिन पूर्व आग लगने की घटना को बीएसए ने गंभीरता से लिया है । सभी विद्यालयों के लिए निर्देश जारी किए हैं कि स्कूलों में साफ सफाई रखी जाए । कहीं यदि कबाड़ आदि रखे हों तो उन्हें तत्काल हटवाया जाए जिससे आग लगने की घटनाएं न होने पाए । यह भी कहा है कि यदि स्कूलों में बिजली के तार खुले हों या उपकरण ठीक न हों तो उन्हें तत्काल व्यवस्थित कराया जाए । जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डा . सुनीता चौधरी ने भी कस्तूरबा विद्यालय का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया । उन्होंने विद्यालय में सब कुछ संतोषजनक बताया ।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96