Home PRIMARY KA MASTER NEWS खराब प्रदर्शन वाले आईएएस-आईपीएस ही नहीं तहसीलदार, शिक्षाधिकारी भी हटेंगे: शिक्षा विभाग में भी बदलाव के संकेत

खराब प्रदर्शन वाले आईएएस-आईपीएस ही नहीं तहसीलदार, शिक्षाधिकारी भी हटेंगे: शिक्षा विभाग में भी बदलाव के संकेत

by Manju Maurya

शासन से लेकर जिलों और विभागों में तैनात खराब प्रदर्शन वाले आईएएस व आईपीएस ही नहीं तहसीलदार से लेकर शिक्षा विभाग तक के अधिकारी हटाए जाएंगे। इतना ही नहीं खराब स्थिति वाले विभाग के मुखिया पर निलंबन की गाज तक गिर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तैयार कराई गई रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद सभी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

आईएएस अफसरों तबादले जल्दः माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश के कई जिलों के डीएम हटाए जाएंगे। इसमें खराब काम करने वालों को हटाकर उनके स्थान पर युवा और तेजतर्रार अफसरों को भेजा जाएगा। शासन स्तर पर कुछ विभागों के मुखिया भी बदले जा सकते हैं। अपर मुख्य सचिव से लेकर प्रमुख सचिव तक के कई अफसरों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं।

खासकर उन अफसरों को हटाया जाएगा जिनकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे अफसरों को भी हटाए जाने पर मंथन चल रहा है कि जिनको कद के हिसाब से बड़ा विभाग मिल गया है, तो कुछ का भार कम किया जा सकता है।

शिक्षा विभाग में भी बदलाव के संकेत

यह भी माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग में भी कुछ बड़ा बदलाव हो सकता है। विभाग में कई ऐसे अफसर हैं जो सालों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं और उनका रिपोर्ट कार्ड भी खराब है। माध्यमिक से लेकर बेसिक शिक्षा विभाग तक के अफसर हैं। जिन अफसरों के पास दो-दो प्रभार है उनसे भी काम लेकर दूसरों को दिया जाने पर मंथन चल रहा है। राजस्व परिषद भी ऐसे तहसीलदारों की सूची तैयार कर रहा है, जिनकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। तबादला नीति में दी गई व्यवस्था के आधार पर मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद ही किसी को हटाया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96