Home PRIMARY KA MASTER NEWS आंगनबाड़ी केंद्रों को व अधिकारी गोद लें: सीएम योगी

आंगनबाड़ी केंद्रों को व अधिकारी गोद लें: सीएम योगी

by Manju Maurya

मुख्यमंत्री ने किया 700 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण व शिलान्यास

लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों आंगनबाड़ी केंद्र गोद लेने की अपील की है । उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम तबके के लोग आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर वहां की बुनियादी सुविधाएं ठीक करवाएं । मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश में पहले से बहुत अधिक सुधार हुआ है पहले नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में यूपी फिसड्डी होता था । पांच वर्षों के अथक परिश्रम की बदौलत आज एनीमिया यूपी का औसत राष्ट्रीय औसत से भी अच्छा है । शिशु व मातृ मृत्यु दर भी कम करने में सफलता मिली है ।

राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 700 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण व शिलान्यास किया । उन्होंने ‘ सक्षम ‘ एवं ‘ सशक्त आंगनबाड़ी ‘ पुस्तिका का विमोचन किया । मुख्यमंत्री ने ‘ सहयोग ‘ एवं ‘ बाल पिटारा ‘ एप का भी शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री ने छह वर्ष तक आयु के बच्चों के लिए ‘ दुलार कार्यक्रम भी शुरू किया है । इसमें बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा , उनकी देखभाल व सुरक्षा के बारे में जानकारी फोन काल के माध्यम से की जनप्रतिनिधि दी जाएगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में 1.70 करोड़ बच्चे पंजीकृत हैं । इनकी नींव मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सबकी है । बचपन व वर्तमान सुरक्षित है तो देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा मुख्यमंत्री ने पोषण माह को राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाने के लिए प्रधानमंत्री और आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने का अभियान संचालित कराने के लिए

राज्यपाल का आभार जताया ।

कहा कि पहले पोषण मिशन एक मकड़जाल था । पोंटी चड्ढा की कंपनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले जो लोग शराब बेचते थे वे ही पोषण का पोषाहार भी बेच रहे थे । हमने यह काम महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया 60 हजार से अधिक महिला स्वयंसेवी समूहों से जुड़ी बहनों को इससे जोड़ा गया है । उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मोबाइल फोन पर सारी सूचनाएं अपलोड करने की आदत डालने की अपील की । कहा कि बहुत अच्छा करने बाद भी हम डाटा के मामले में पिछड़ जाते हैं ।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96