Home PRIMARY KA MASTER NEWS पीईटी परीक्षा : परीक्षा केन्द्र के गेट आधे घंटे पहले बंद हो जाएंगे, एक नजर में तैयारी

पीईटी परीक्षा : परीक्षा केन्द्र के गेट आधे घंटे पहले बंद हो जाएंगे, एक नजर में तैयारी

by Manju Maurya

परीक्षा केन्द्र के गेट आधे घंटे पहले बंद हो जाएंगे
एक नजर में तैयारी

●15 एवं 16 अक्तूबर को परीक्षा

●169 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती

●22 नंबर कक्ष संख्या, कलेक्ट्रेट में परीक्षा की निगरानी के लिए कन्ट्रोल रूम बनाया गया है

●106 परीक्षा केन्द्र बनाए गए लखनऊ में

अतिरिक्त ट्रेन चलाएं
पीईटी में एक लाख से अधिक अभ्यर्थी लखनऊ में परीक्षा देंगे। अन्य जनपदों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहे हैं। किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए भी तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी ने रेलवे को अतिरिक्त ट्रेन चलाने एवं अतिरिक्त कोच के निर्देश दिए हैं। रोडवेज अधिकारियों को अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

समय से व्यवस्था हो
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केन्द्रों पर लाइट, पंखा, फर्नीचर, पानी की व्यवस्था समय से कर ली जाये। सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि कोषागार से गोपनीय परीक्षा सामग्री समय से प्राप्त करेंगे, केन्द्र पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये वे परीक्षा शुरू होने के दो घण्टे पूर्व उपस्थित हों।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) – 2022 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले पंहुचना होगा। 15 एवं 16 अक्तूबर को दो पाली में परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों के गेट परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले बंद करने के निर्देश दिए हैं।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि कलेक्ट्रेट कक्ष संख्या 22 में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां से सभी केन्द्रों पर नजर रखी जाएगी। पेट 2022 परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पहली

पाली में सुबह 9.30 एवं दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे परीक्षा केन्द्र बंद कर दिए जाएंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96