Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: न बच्चों को पुस्तकें न रसोइयों को मानदेय, धरने पर बैठे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

Primary ka master: न बच्चों को पुस्तकें न रसोइयों को मानदेय, धरने पर बैठे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

by Manju Maurya

संतकबीरनगर, नौ सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को परिषदीय शिक्षकों ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने कहा कि आधा सत्र बीत गया, मगर स्कूलों में किताबें नहीं पहुंचीं। रसोइयों को मानदेय भी नहीं मिला। इससे उनकी दशहरा व दीपावली फीकी रही। महासंघ ने बीईओ हैंसर पर आरोप लगाया कि विद्यालय जांच के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित कर रहे हैं। शिक्षकों के बीच पहुंचे बीएसए ने समस्याओं के समाधान के लिए समय मांगा, लेकिन शिक्षकों ने उसे खारिज कर दिया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने कहा कि बीईओ हैंसर की कार्यप्रणाली शिक्षक और विद्यालय के हित में नहीं है। शिक्षकों ने उनके खिलाफ जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की मांग की। महासंघ ने निलंबन से पूर्व स्पष्टीकरण न मांगना, निलंबन व बहाली की कार्रवाई में समानता का न होना तथा निपुण भारत प्रशिक्षण में पूरे जनपद में खराब खाने के मुद्दे पर आक्रोश प्रकट किया।

जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि एमडीएम का कन्वर्जन कास्ट अब तक नहीं मिला है। विद्यालय में प्रतिदिन भोजन बनवाना कठिन होता जा रहा है। स्पष्टीकरण देने के बाद भी शिक्षकों के एक दिन के कटे वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। दिव्यांगता भत्ता तथा एरियर भुगतान को जान बूझकर लटकाया जा रहा है। संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस दौरान बीएसए अतुल तिवारी धरनारत शिक्षकों के बीच पहुंचे। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए समय मांगा, लेकिन शिक्षकों ने सिरे से खारिज कर दिया। शिक्षकों ने कहा कि पहले से ही बहुत समय दिया जा चुका है। इस मौके पर विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला महामंत्री अमरेश कुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेनू अग्रहरि, सुरेश मौर्य, दिनेश शुक्ल, राजेश मौर्य, श्यामनारायण, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

मिड-डे मील में घपलेबाजी, प्रधानाध्यापक निलंबित
पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर और धुरैटा के कंपोजिट विद्यालयों का शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुजफ्फरपुर कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील की घपलेबाजी पकड़ी गई। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक जिकरूरहमान को तत्काल निलंबित करने के आदेश किए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल निलंबित कर दिया। धुरैटा कंपोजिट विद्यालय में 11 शिक्षकों में से पांच शिक्षक अवकाश पर मिले। प्रधानाध्यापक द्वारा एक साथ पांच शिक्षकों को अवकाश दिए जाने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह 11.15 बजे करीब औचक निरीक्षण के दौरान मुजफ्फरपुर कंपोजिट विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर चेक किया था। जिसमें 147 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी। जबकि विद्यालय में बच्चे 61 ही उपस्थित थे। रसोईघर में बर्तन नहीं मिले। मैन्यू के मुताबिक शुक्रवार को ताहरी बनी थी लेकिन मानक के अनुसार वह भी नहीं बनाई गई थी। वित्तीय अनियमितताएं पाई जाने पर निलंबन की कार्रवाई की है। बताया कि धुरैटा के विद्यालय में व्यवस्थाओं के सुधार किए जाने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र पर भी व्यवस्थाओं को देखा गया है।

संभल। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पवांसा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पवांसा ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी मोहम्मद असलम और जितेंद्र सिंह सफाई कार्य करते हुए नहीं मिले। इन कर्मचारियों के स्थान पर प्राइवेट कर्मचारी सफाई करते पाए गए। यह कर्मचारी सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा भी जला रहे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों सफाई कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही है। अक्तूबर का वेतन रोकने का आदेश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96