Home PRIMARY KA MASTER NEWS विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को सिखाया जाएगा लीडरशिप का पाठ

विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को सिखाया जाएगा लीडरशिप का पाठ

by Manju Maurya

मऊ। जिले के सरकारी तथा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को लीडरशिप का पाठ इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट लखनऊ में पढ़ाया जाएगा। जनवरी 2023 तक कार्ययोजना तैयार कर प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा।

विभाग की तरफ से प्रधानाचार्यों के ट्रेनिंग का प्रोग्राम तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
सरकार की तरफ से राजकीय तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को निजी स्कूलों के समकक्ष खड़ा करने की कवायद है। जिले में 16 राजकीय तथा 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें बेहतर पठन पाठन के साथ ही प्रबंधन की भी जरूरत है। शासन के निर्देश पर विभाग की तरफ से आईआईएम में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को लीडरशिप का गुर सिखाया जाएगा।
फिलहाल प्रबंधन के श्रेष्ठ संस्थान में जाकर प्रधानाचार्य सीखेंगे कि किस तरह टाइम मैनेजमेंट करें। विद्यालय में रोचक ढंग से पढ़ाई और उसके साथ-साथ कैैसे स्वस्थ तंत्र तैयार करें, जिसमें अध्यापक तथा विद्यार्थियों के बीच बेहतर ढंग से संवाद हो सके और समय पर कोर्स पूरा कर रिवीजन भी कराया जा सके।

प्रधानाचार्य को किन-किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए, उन्हें समझाया जाएगा। जनवरी 2023 तक कार्ययोजना तैयार कर प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। विभाग की तरफ से प्रधानाचार्यों की ट्रेनिंग का प्रोग्राम तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
इस बाबत जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा समन्वयक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को लीडरशिप ट्रेनिंग दिए जाने के मामले में विभाग का पत्र मिला है। प्रक्रिया चल रही है। वाराणसी ब्यूरो

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96