Home PRIMARY KA MASTER NEWS पहचान’ पर क्लिक करें और पहुंच जाएं किसी स्कूल में, यूपी बोर्ड से जुड़े 28 हजार राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों की कुंडली एक क्लिक पर उपलब्ध

पहचान’ पर क्लिक करें और पहुंच जाएं किसी स्कूल में, यूपी बोर्ड से जुड़े 28 हजार राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों की कुंडली एक क्लिक पर उपलब्ध

by Manju Maurya

प्रयागराज। यूपी बोर्ड से जुड़े प्रदेशभर के लगभग 28 हजार राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों की कुंडली एक क्लिक पर उपलब्ध है। माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन के तहत प्रदेश सरकार के निर्देश पर बोर्ड ने स्कूलों का वेब पेज अपनी वेबसाइट पर पहचान नाम से अपलोड कर दिया है। इसका उद्देश्य लोगों को उनके क्षेत्र के स्कूलों के विषय में जानने-पहचानने का अवसर देने के साथ ही उसके उत्कर्ष में योगदान के लिए प्रेरित करना भी है। स्कूलों के वेब पेज बनवाने का काम मुख्यमंत्री की 100 दिन की कार्य योजना में भी शामिल था।

स्कूल से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध पोर्टल पर स्कूल से जुड़ी एक-एक सूचनाएं उपलब्ध हैं। स्कूल की मान्यता का वर्ष, गूगल लोकेशन, जिला मुख्यालय से दूरी, सुविधाएं, छात्रों-शिक्षकों के आंकड़े, पांच साल की बोर्ड परीक्षा के आंकड़े, दस साल के रिजल्ट और पंजीकरण की ग्राफ प्रस्तुति, स्कूल की उपलब्धियां, पुरा छात्रों के पंजीकरण की सुविधा, महत्वपूर्ण अवस्थापना सुविधा, महत्वपूर्ण हाइपर लिंक आदि सूचनाएं उपलब्ध हैं।

पहचान रिपोर्ट कार्ड में दी राज्य व जिले स्तर पर रैंकिंग खास बात यह है कि पोर्टल पर प्रत्येक स्कूल का पहचान रिपोर्ट कार्ड भी उपलब्ध है। इसमें स्कूल की राज्य और जिले स्तर पर रैंकिंग के साथ ही सात स्टार में से रेटिंग, छह बिन्दुओं पर स्कूल की ग्रेडिंग आदि दी गई है।

सीबीएसई से आगे निकला यूपी बोर्ड हाल के वर्षों में सीबीएसई पैटर्न पर आगे बढ़ने वाला यूपी बोर्ड स्कूलों की पहचान बताने में दूसरे बोर्डों से आगे निकल गया है। बोर्ड ने पहचान लिंक के जरिए स्कूलों की जितनी जानकारी उपलब्ध कराई उतनी सूचनाएं सीबीएसई या सीआईएससीई के स्कूलों की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।

स्कूलों के वेब पेज पर कैसे जाएं

यूपी बोर्ड के पोर्टल https://upmsp.edu.in/ के होम पेज पर बाईं ओर सबसे ऊपर पहचान नाम से लिंक दिया है। उस पर क्लिक करने के बाद जनपद, तहसील, ब्लॉक, स्कूल के प्रकार और फिर स्कूल के नाम पर क्लिक करेंगे तो संबंधित विद्यालय की सभी सूचनाएं फोटो के साथ स्क्रीन पर आ जाएंगी।

यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूल

2332 राजकीय
4528 सहायता प्राप्त
20875 वित्तविहीन

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96