Home PRIMARY KA MASTER NEWS NPS न कटवाने वाले 1500 शिक्षकों का वेतन रुका जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत हैं 2800 शिक्षक

NPS न कटवाने वाले 1500 शिक्षकों का वेतन रुका जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत हैं 2800 शिक्षक

by Manju Maurya

एनपीएस कटौती के लिए भरना होगा आवेदन फार्म
संतकबीरनगर। न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत वेतन की धनराशि में कटौती न करवाने वाले परिषदीय विद्यालयों के 1500 शिक्षकों का वेतन विभाग ने रोक दिया है।

इन शिक्षकों ने एनपीएस की कटौती का फार्म नहीं भरा है। विभाग की इस कार्रवाई का शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया है।
सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बंद कर नई पेंशन योजना लागू की है। इसके तहत हर शिक्षकों का विभाग से मिले एक आवेदन फार्म को भरकर बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग में जमा करना है। इसके बाद शिक्षकों के वेतन से एनपीएस की कटौती शुरू हो जाएगी। जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 205 कंपोजिट, 805 प्राथमिक और 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं।
इन विद्यालयों में करीब 2800 शिक्षक कार्यरत हैं। एनपीएस का लाभ जिले में करीब 2200 शिक्षक ले रहे हैं। 1500 शिक्षकों ने एनपीएस के लिए आवेदन नहीं किया है। लिहाजा बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग ने इन शिक्षकों का नवंबर माह का वेतन रोक दिया। साथ ही यह भी कहा कि जब एनपीएस कटवाने के लिए आवेदन नहीं देते हैं, तब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
वेतन रूकने के बाद शिक्षक बीएसए कार्यालय का चक्कर लगाने लगे हैं। राज्य शैक्षिक महासंघ ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों का वेतन तत्काल जारी करने की मांग की है। बेमियादी धरने की चेतावनी दी है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96