Home PRIMARY KA MASTER NEWS तैयारी : पांच साल तक के बच्चों की गिनती होगी

तैयारी : पांच साल तक के बच्चों की गिनती होगी

by Manju Maurya

तैयारीपांच साल तक के बच्चों की गिनती होगी
टीकाकरण को ढर्रे पर लाने में जुटी सरकार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि पांच साल के तक बच्चों को एमआर की दो डोज सहित अन्य वैक्सीन की छूटी हुई डोज दी जानी है। टीकाकरण का आंकड़ा 95 फीसदी से अधिक करना है। इसके लिए आगामी तीन माह में प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच साल तक के बच्चों का हेड काउंट सर्वे कर उनकी टीकाकरण की स्थित देखनी है। तय प्रारूप पर इसकी रिपोर्ट ई-कवच पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। यह काम 17 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। आशा, आंगनबाड़ी, शहरी मोबिलाइजर, लिंक वर्कर यह सर्वे घर-घर जाकर करेंगे। हर घर पर मार्किंग की जाएगी। फिर छूटे हुए बच्चों का माइक्रो प्लान के हिसाब से टीकाकरण किया जाएगा।

लखनऊ, यूपी में शून्य से पांच साल तक के बच्चों की गिनती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए हेड काउंट सर्वे कराने जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी सीएमओ को इसके लिए आदेश जारी किया है। ऐसा प्रदेश में खसरा और रूबेला के साथ ही नियमित टीकाकरण को ढर्रे पर लाने के लिए किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए प्रदेशभर में जनवरी, फरवरी और मार्च में विशेष टीकाकरण पखवाड़े आयोजित किए जाएंगे। कोरोना ने यूपी सहित तमाम राज्यों में नियमित टीकाकरण को बेपटरी कर दिया है। नतीजा यह है कि कई राज्यों में खसरा और रूबेला के तमाम केस मिल रहे हैं। संवेदनशीलता के मामले में यूपी देश में सबसे ऊपर है। सिर्फ खसरा और रूबेला ही नहीं बच्चों का बाकी टीकाकरण भी तय समय पर नहीं हो पा रहा। अब इसे सुधारने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला किया गया है।

तीन विशेष टीकाकरण पखवाड़े होंगे छूटे हुए बच्चों के लिए प्रदेशभर में तीन विशेष टीकाकरण पखवाड़े आयोजित किए जाएंगे। इनमें पहला पखवाड़ा 9 से 20 जनवरी के मध्य, दूसरा 13 से 24 फरवरी के बीच और तीसरा 13 से 24 मार्च तक आयोजित होगा। यह विशेष पखवाड़े टीकाकरण के नियमित आयोजित होने वाले सत्रों से अलग होंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96