Home PRIMARY KA MASTER NEWS विधायक से उलझी प्रधानाध्यापिका

विधायक से उलझी प्रधानाध्यापिका

by Manju Maurya

मेरे विधानसभा क्षेत्र के पहले बूथ अरैल में रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती का कार्यक्रम था। प्राथमिक विद्यालय अरैल की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका ने अभद्रता करते हुए कार्यक्रम का विरोध शुरु कर दिया। मैंने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। उन्होंने किस मानसिकता के तहत के यह किया नहीं पता।

-पीयूष रंजन निषाद, विधायक करछना

नैनी, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर संविलियन विद्यालय अरैल स्थित पंचायत भवन पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना त्यागी करछना के विधायक पीयूष रंजन निषाद से उलझ गईं। प्रधानाध्यापिका ने उनकी अनुमति के बगैर स्कूल खोलकर कार्यक्रम करने पर आपत्ति जताई। विधायक ने इस अनुशासहीनता की सूचना बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को फोन पर दी और वीडियो भी भेजा।

जिसके बाद बीएसए ने वीडियो काल के माध्यम से उक्त घटना की पुष्टि की और जनप्रतिनिधि के साथ अभद्रता व दुर्व्यहार करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। बीएसए के मुताबिक प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने न केवल सरकारी कार्यक्रम में बाधा डाली बल्कि जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार कर विभाग की छवि धूमिल की है। उनका यह कृत्य न केवल शिक्षक के कार्य एवं दायित्वों के प्रतिकूल है बल्कि सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का भी उल्लंघन किया गया है।

इन गंभीर आरोपों के मद्देनजर प्रभारी प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए ब्लॉक संसाधन केन्द्र फूलपुर से सम्बद्ध किया गया है। निलम्बन प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी फूलपुर विश्वनाथ प्रजापति को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96