Home PRIMARY KA MASTER NEWS कॉन्वेंट के आगे फीके नहीं दिखेंगे सरकारी स्कूल

कॉन्वेंट के आगे फीके नहीं दिखेंगे सरकारी स्कूल

by Manju Maurya

दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होने के बाद से अब यह चुनावी मुद्दा बनने लगा है। शिक्षा को लेकर गंभीर प्रदेश सरकार ने भी इस ओर बड़ा कदम उठाया है। आने वाले दिनों में सरकारी स्कूल कॉन्वेंट की चमक के आगे फीके दिखाई नहीं पड़ेंगे। स्कूलों के कायाकल्प के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने की तैयारी है। सरकार ने एक के बाद एक स्कूलों को उच्चीकृत करने की कई योजनाएं तैयार की हैं। प्रस्तुत है रिपोर्ट..

जिले में बनेंगे 14 अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय

संगमनगरी के 14 परिषदीय स्कूलों को अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। शासन ने प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक अभ्युदय विद्यालय का प्रस्ताव मांगा था, लेकिन प्रयागराज के 21 ब्लॉक में से 14 स्कूल ही मानक के अनुसार चयनित किए गए हैं। कम्पोजिट विद्यालय असढ़िया सैदाबाद, ऋषिपुर हंडिया, हंसराजपुर होलागढ़, शिवगढ़ प्रथम सोरांव, पथरा मेजा, अराजी उमापुर मांडा, समोगरा उरुवा, ढोकरी फूलपुर, जगापुर कौड़िहार प्रथम, बिसौना कौड़िहार द्वितीय, सरायमदन बहरिया, कठौली कंचनवा कौंधियारा, बंशीपुर कोरांव व पुरखीनपुर मऊआइमा का चयन किया गया है।

पीएमश्री में शामिल होने को सरकारी स्कूलों में होड़

जिले में हर ब्लॉक के दो-दो सरकारी स्कूलों को पीएमश्री योजना के तहत उच्चीकृत किया जाएगा। केंद्रीय व नवोदय विद्यालय समेत अन्य सरकारी स्कूलों से 31 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे। जिले से 927 स्कूलों ने आवेदन किया था और इनमें से 609 स्कूल न्यूनतम निर्धारित मानक पूरे करते हैं। अब 21 ब्लॉकों के लिए इन 609 स्कूलों में से 42 का चयन होना है। इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत बच्चों को आनंदमय वातावरण में शिक्षा दी जाएगी। हरित ऊर्जा से समृद्ध इन स्कूलों में कंप्यूटर, साइंस व गणित की लैब समेत सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना शहर के परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों को अत्याधुनिक मल्टीस्टोरी स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की है। मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट स्कूल योजना के तहत शहर के 13 स्कूलों को 1.25-1.25 करोड़ रुपये से संवारा जाएगा। इनमें मिड-डे-मील डायनिंग रूम, ओपन जिम, किचेन गार्डेन, बाल वाटिका, आरओ वाटर, भाषा प्रयोगशाला, आधुनिक स्मार्टक्लास, 20 कम्प्यूटरों वाली कम्प्यूटर लैब आदि की सुविधाएं होंगी। जिला समन्वयक निर्माण विन्द्रेश कुमार मौर्य ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय मुट्ठीगंज, हीवेट रोड, बैरहना, आदर्श सीपीआई, नया कटरा, करेलाबाग कॉलोनी, हरवारा, साउथ मलाका, बक्शीकलां, राजापुर द्वितीय, अतरसुईया, सेंट्रल अटाला व नखास कोहना को अपग्रेड किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी को एस्टीमेट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

शहर के 13 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96