Home PRIMARY KA MASTER NEWS पति की मौत के बाद गोद ली गई संतान को नहीं मिलेगी पेंशन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

पति की मौत के बाद गोद ली गई संतान को नहीं मिलेगी पेंशन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

by Manju Maurya

पति की मौत के बाद गोद ली गई संतान को नहीं मिलेगी पेंशन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पेंशन के मामले में बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सरकारी कर्मचारी के निधन के बाद गोद लिया गया बच्चा पेंशन का हकदार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने अपीलकर्ता की याचिका खारिज कर दी है

सुप्रीम कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर बड़ा फैसला दिया है। देश की शीर्ष अदालत ने कहा है कि सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी ने अगर बच्चा गोद लिया है तो वो पारिवारिक पेंशन का हकदरा नहीं होगा। इस दौरान कोर्ट ने हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण पोषण अधिनियम (Hindu Adoption and Maintenance Act – HAMA), 1956 का भी जिक्र किया। इसमें कहा गया है कि इस एक्ट के 8 और 12 के तहत एक हिंदू महिला, जो नाबालिग या मानसिक रूप से अस्वस्थ नहीं है तो वो एक बेटा या बेटी को गोद ले सकती है।

कोर्ट ने आगे ये भी कहा है कि एक्ट में ये भी प्रावधान है कि हिंदू महिला अपने पति या बिना सहमति के लड़का या लड़की को गोद नहीं ले सकती है। हालांकि हिंदू विधवा, तलाकशुदा महिला या मानसिक रूप से विक्षिप्त पति के संबंध में ऐसी कोई शर्त लागू नहीं होती है।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच ने 30 नवंबर, 2015 के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 54 (14) (B) और 1972 के (CCS) पेंशन नियम के तहत गोद लिया गया बच्चा पारिवारिक पेंशन का हकदार नहीं होगा। बेंच ने कहा कि यह जरूरी है कि पारिवारिक पेंशन के लाभ का दायरा सरकारी कर्मचारी को अपनी जिंदगी में सिर्फ वैध रूप से गोद लिए गए बेटों और बेटियों तक सीमित हो। कर्मचारी के मौत के बाद जीवित पति या पत्नी के गोद लेने के मामले में विस्तार नहीं करना चाहिए।

कर्मचारी का परिवार से संबंध जरूरी

बेंच ने ये भी कहा है कि सरकारी कर्मचारी के निधन के बाद पैदा हुए बच्चे और उसके निधन के बाद गोद लिए बच्चे के अधिकार पूरी तरह से अलग हैं। बेंच का कहना है कि सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद गोद लिए बच्चे के साथ उसका कोई संबंध नहीं है। कोर्ट ने कहा कि परिवार की परिभाषा का मतलब ये है कि उस कर्मचारी का अपनी जिंदगी में पारिवारिक संबंध रहा होगा। इसका किसी अन्य तरीके से अर्थ निकालना पेंशने देने के मामले में प्रावधान का दुरुपयोग है

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96