Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: शिक्षक की बेरहमी, उत्तर नहीं बताने पर छात्र की पिटाई कर कमरे में किया था बंद- पुलिस को दी तहरीर

Primary ka master: शिक्षक की बेरहमी, उत्तर नहीं बताने पर छात्र की पिटाई कर कमरे में किया था बंद- पुलिस को दी तहरीर

by Manju Maurya

गोरखपुर, प्राथमिक विद्यालय परमेश्वरपुर दरघाट के कमरे में बंद मिले छात्र के नाना ने चिलुआताल पुलिस को तहरीर दी है। नाना बुद्धू ने बताया कि प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने उनके 11 वर्षीय नाती पवन से सवाल पूछे। नहीं बताने पर उसकी पिटाई की। इसके बाद छुट्टी के समय कमरे में बंदकर घर चले गए। उधर, छात्र ने पुलिस को बताया कि पहले भी प्रधानाध्यापक ने कई छात्रों की पिटाई की है। उन्हें स्कूल के कमरे में बंद किया है।

यह है पूरा मामला
रड़हवा डुमरी गांव के विनोद कुमार का बेटा पवन कुमार पासवान चिलुआताल थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर में अपने नाना बुद्धू पासवान के घर रहकर पढ़ाई करता है। वह कक्षा तीन का छात्र है। सोमवार को पढ़ाई के लिए गया था। बुद्धू के परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। शाम को परिवार के लोग लौटे तो पवन घर पर नहीं था। आसपास ढूंढ़ने पर उसका पता नहीं चला तो गांव में तलाश शुरू हुई।

गांव में स्थित विद्यालय की तरफ जाने पर बच्चे के रोने की आवाज आई। पास जाने पर पवन कमरे में बंद मिला। स्वजन ने पुलिस बुलाकर उनके सामने ताला तोड़ बच्चे को कमरे से बाहर निकाला। चिलुआताल थाने के प्रभारी निरीक्षक जयंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। विभागीय जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

आज मिलेगी जांच रिपोर्ट
जांच कर रहे खंड शिक्षाधिकारी चरगांवा विद्यालय पहुंचे और शिक्षक से पूछताछ की। छात्र के घर पहुंचकर उसके स्वजन से बातचीत की। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी ने जांच कर ली है। आज रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96