Home PRIMARY KA MASTER NEWS तबादला नियम: शिक्षा का अधिकार में छात्रसंख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती का नियम

तबादला नियम: शिक्षा का अधिकार में छात्रसंख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती का नियम

by Manju Maurya

बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के मनमाने फैसलों से परिषदीय शिक्षकों के जिले के अंदर तबादले की आस सालों बाद भी पूरी होती नहीं दिख रही। आरटीई में छात्रसंख्या के अनुरूप शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की व्यवस्था दी गई है। लेकिन प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार की ओर से 14 फरवरी 2023 को जारी मनमाने आदेश से शिक्षकों की नींद उड़ी हुई है।

आदेश में केवल ऐसे शिक्षकों का स्थानान्तरण/समायोजन की बात कही गई जिनकी संख्या प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में क्रमश आठ और छह से अधिक है। भले ही उन विद्यालयों में छात्र कम अथवा अधिक हो या फिर किसी विषय के शिक्षक का अभाव ही क्यों न हो। इसके अलावा जिन विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात ठीक है वहां के शिक्षकों को भी स्थानांतरण से वंचित रखा गया है।

जबकि आरटीई में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में क्रमश 30 व 35 छात्र-छात्राओं पर एक-एक शिक्षक की उपलब्धता की बात कही गई है। प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणित/विज्ञान, भाषा और सामाजिक विषय का एक शिक्षक होना भी अनिवार्य है।

गिनती के शिक्षकों को मिल पाएगा लाभ नए आदेश से गिनती के शिक्षकों को स्थानान्तरण/समायोजन का लाभ मिल सकेगा। क्योंकि ऐसे स्कूलों की संख्या बहुत कम है जहां आठ या छह शिक्षक हों। आरटीई के अनुसार हर साल 31 जुलाई तक शिक्षकों का समायोजन होना चाहिए और शिक्षक-छात्र अनुपात व शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी जिले की एनआईसी वेबसाइट पर होनी चाहिए। लेकिन प्रयागराज में 2018 के बाद से ऐसा कोई भी डाटा जिले की एनआईसी वेबसाइट पर नहीं दिया गया है।

नए शिक्षकों को दे दी पसंदीदा तैनाती

परिषदीय शिक्षकों का पद जिला कैडर का है और उन्हें जनपदीय स्थानांतरण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। लेकिन ये शिक्षक वर्षों से तबादले के लिए तरस रहे हैं। तैनाती नियमावली के नियमों को दरकिनार करते हुए नई नियुक्तियों और अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण से आए पुरूष शिक्षकों को जिला मुख्यालय के नजदीकी विकासखंडों में नियुक्ति दे दी गई।

हज़ारों पुरुष शिक्षकों की तैनाती नियम के विपरीत सामान्य/एचआरए ब्लॉक में कर दी गयी है, जबकि उनको पहले पांच साल पिछड़े ब्लॉक में कार्य करना था।

अनिल राजभर, परिषदीय शिक्षक

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96