Home PRIMARY KA MASTER NEWS 227 शिक्षक हेडमास्टर बने , चार हो चुके रिटायर

227 शिक्षक हेडमास्टर बने , चार हो चुके रिटायर

by Manju Maurya

राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को मिली प्रोन्नति

प्रयागराज, संवाददाता। सूबे के अलग-अलग जनपदों में राजकीय हाईस्कूलों और इंटर कॉलेजों में कार्यरत 227 शिक्षक-शिक्षकाओं को प्रोन्नति देकर प्रधानाध्यापक बनाया गया है। मजे की बात यह है कि इनमें से तीन शिक्षिकाएं और एक शिक्षक पिछले साल 31 मार्च को ही रिटायर हो चुके हैं।इस आशय का आदेश शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने मंगलवार को जारी कर दिया है। साथ ही निर्देश दिया है कि समस्त पदोन्नति प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर पदोन्नत पद पर अविलंब प्रभार ग्रहण करें। पदोन्नति स्वीकार न करने की दशा में अपनी असहमति की सूचना मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से उपलब्ध कराएं। शिक्षकों को उत्तर प्रदेश शैक्षिक अध्यापन (अधीनस्थ राजपत्रित) सेवा नियमावली के अधीन गठित समिति द्वारा चयनित प्रवक्ता वेतनक्रम में प्रोन्नत किया गया है। इसमें पुरुष वर्ग में 84 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति मिली है। इसमें प्रयागराज के एक भी शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं मिली है। वहीं, महिला वर्ग में 143 को प्रोन्नत किया गया है। इसमें प्रयागराज की पांच महिलाएं शामिल हैं।

संघ प्रदेश अध्यक्ष भी प्रमोट हुईं रिटायरमेंट के बाद

उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ पांडे गुट की प्रदेश अध्यक्ष छाया शुक्ला का भी प्रधानाध्यापक पद पर मंगलवार को प्रमोशन हुआ है। वह पिछले साल 31 मार्च को ही रिटायर हो गई हैं। पांडे गुट के रामेश्वर पांडे ने बताया कि पदोन्नति की डीपीसी पिछले साल 21 मई को ही हो गई थी, लेकिन आदेश जारी होने में 10 महीने का समय लग गया। डीपीसी में पुरुष वर्ग के अंतर्गत 108 एलटी और 131 प्रवक्ता के प्रमोशन को हरी झंडी मिली थी, लेकिन 84 का ही पदस्थापन हो सका है। इनमें एलटी के 29 और प्रवक्ता के 65 शिक्षक शामिल हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96