Home UPSSSC जल निगम में 800 पदों पर भर्ती जल्द, एई के 98 व जेई के 642 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव, लिपिक संवर्ग में 100 पदों पर होगी भर्ती

जल निगम में 800 पदों पर भर्ती जल्द, एई के 98 व जेई के 642 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव, लिपिक संवर्ग में 100 पदों पर होगी भर्ती

by basicshikshakhabar

लखनऊ: जल निगम की व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए रिक्त तकनीकी पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत फिलहाल सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं के अलावा लिपिक संवर्ग के रिक्त 800 पदों पर भर्ती प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें सहायक अभियंता के 80 व सहायक अभियंता ( विद्युत एवं यांत्रिक ) के 18 पदों के अलावा जेई के रिक्त 642 पदों शामिल है। इसी प्रकार लिपिक संवर्ग के 100 पदों पर भी भर्ती होगी।

निगम के प्रबंधक निदेशक अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले दिनों जल निगम की व्यवस्था को सुधारने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिए गए हैं। शासन से मंजूरी के बाद अभियंताओं की भर्तियों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और लिपक की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता के कुल 98 पदों के अलावा अवर अभियंता सिविल के 500 अट्ठारह व अवर अभियंता के 124 पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह कनिष्ठ सहायक सवर के मुख्यालय के रिक्त 65 पदों का क्षेत्रीय सावर के रिक्त 35 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96