Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी : अपर मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से 360 लोगों की फर्जी नियुक्ति जारी करने वाला गिरफ्तार

यूपी : अपर मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से 360 लोगों की फर्जी नियुक्ति जारी करने वाला गिरफ्तार

by basicshikshakhabar

सीतापुर:राज्य भंडारण निमग (एफसीआई) में श्रमिक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। ठग ने 360 लोगों की नियुक्ति सूची अपर मुख्य सचिव समेत कई बड़े अफसरों के नाम से जारी कर डीएम को उन्हें नियुक्त करने का आदेश दिया। डीएम को शक होने पर उन्होंने मामले की जांच कराई। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। गुरुवार को रामकोट पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी आल इंडिया वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन इंप्लाइज यूनियन का महामंत्री है। एसपी ने आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था।एसओ रामकोट संजीव सोनकर ने बताया कि जनवरी में सीतापुर डीएम के पास लखनऊ से एक आदेश आया था। इसमें रामकोट इलाके में स्थित राज्य भंडारण निगम के गोदाम में कुछ लोगों को सरकारी श्रमिक के पद पर नौकरी देने को कहा गया था। ये आदेश पत्र अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, अनुसचिव सहकारिता विभाग लखनऊ शैलेंद्र कुमार, उपसचिव शिवा सिंह की ओर से उनके हस्ताक्षर से आया था। इस विभाग में इस तरह की कोई तैनाती नहीं होने के नियम के बावजूद बड़े अफसरों की ओर से आए आदेश को लेकर डीएम विशाल भारद्वाज को शक हुआ। उन्होंने मामले को एसपी आरपी सिंह के संज्ञान में लाते हुए पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए। इस मामले की जांच रामकोट पुलिस को सौंपी गई। रामकोट थाने के दरोगा अनिल तिवारी ने लखनऊ पहुंचकर तीनों अफसरों से मिलकर जारी आदेश की प्रतियों को दिखाते हुए सच्चाई जानी तो सभी ने इस तरह का कोई भी आदेश पत्र नहीं जारी करने की बात कही। मामला हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़ा होने की वजह से शासन ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया। एसओ रामकोट ने बताया कि इस बीच बीते 18 जनवरी को हरदोई जिले के थाना शाहाबाद इलाके के घोरहा गांव मूल निवासी, वर्तमान पता फ्लैट नंबर 103 सुकुति इंक्लेव पुराना एआरटीओ गौतमबुद्ध मार्ग थाना कैसरबाग लखनऊ निवासी श्याम किशोर पांडेय की ओर से एक पत्र डीएम के पास आया। इसमें पूर्व में नियुक्ति के लिए आए आदेश पत्र पर एफसीआई में नियुक्ति के लिए सिफारिश की। पत्र में श्याम किशोर ने खुद को आल इंडिया वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन इंप्लाइज यूनियन का महामंत्री बताया। इस तरह का पत्र मिलने के बाद डीएम का शक और यकीन में बदल गया।उधर, लखनऊ में अफसरों ने भी ऐसा आदेश जारी नहीं करने की बात कही। एसओ ने बताया कि पूरी जांच और तमाम सुबूतों को जुटाने के बाद सामने आया कि श्याम किशोर ने ही अपर मुख्य सचिव से लेकर तीनों अफसरों के नाम से फर्जी हस्ताक्षर से आदेश पत्र जारी कर फर्जीवाड़ा करने का प्रयास किया। इसी के बाद मामले में आरोपी के खिलाफ रामकोट थाने में केस दर्जकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को रामकोट पुलिस ने आरोपी श्याम किशोर पांडेय को रामकोट इलाके में हाईवे पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कुबूल किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96