Home INCOME TAX मोबाइल ऐप से भी जमा कर सकते हैं इनकम टैक्स रिटर्न, 30 सितंबर तक बढ़ाई अंतिम तारीख

मोबाइल ऐप से भी जमा कर सकते हैं इनकम टैक्स रिटर्न, 30 सितंबर तक बढ़ाई अंतिम तारीख

by basicshikshakhabar

Income Tax Return: इनकम टैक्स विभाग ने जून में नए ई-फाइलिंग पोर्टल के साथ मोबाइल ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप पर इनकम टैक्स विभाग की सभी सेवाएं उपलब्ध हैं। इसमें आईटीआर फॉर्म, प्री-फिल्ड इनकम टैक्स डिटेल, सरल इनकम टैक्स सुविधा, रिफंड क्लेम और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

इनकम टैक्‍स रिटर्न दाखिल करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। ( Photo Indian Express )
यदि आप इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इनकम टैक्स विभाग ने करदाताओं की सहूलियत को देखते हुए एक नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से आसानी से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया जा सकता है।

इनकम टैक्स विभाग ने अपनी सभी सेवाओं को इस इनकम टैक्स मोबाइल ऐप में शामिल किया है। इस ऐप के जरिए कभी भी इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया जा सकता है। इस ऐप को मोबाइल नेटवर्क पर भी एक्सेस किया जा सकता है। नए मोबाइल ऐप पर इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल 2.0 के सभी फीचर उपलब्ध हैं। इनकम टैक्स विभाग ने 7 जून को ही इनकम टैक्स ई-फाइलिंग के नए पोर्टल को लॉन्च किया था। इसी के साथ यह ऐप भी लॉन्च किया गया था। उधर, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 कर दिया है।

ऐप के खास फीचर: करदाताओं की सहूलियत के लिए इस ऐप में कई खास फीचर शामिल किए गए हैं। इसमें आपके नजदीक टैक्स दाखिल करने में मदद करने वाला, टैक्स की गणना के लिए कैलकुलेटर, चैटबॉट और टैक्स ज्ञान जैसे फीचर शामिल हैं। इसके अलावा इस ऐप पर आईटीआर फॉर्म, प्री-फिल्ड इनकम टैक्स डिटेल, सरल इनकम टैक्स सुविधा, रिफंड क्लेम और अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं।

यहां से डाउनलोड करें नया ऐप: यदि आप इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसे गूगल के प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा 7306525252 नंबर पर मिस्ड कॉल करने पर आपको एसएमएस के जरिए ऐप इंस्टॉलेशन का लिंक मिल जाएगा। नए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometaxindia.gov.in पर जाकर टैक्सपेयर सर्विसेज लिंक पर क्लिक करके भी ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96