Home PRIMARY KA MASTER UP के 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद बने गोरखपुर के डीएम, देखें पूरी लिस्ट

UP के 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद बने गोरखपुर के डीएम, देखें पूरी लिस्ट

by basicshikshakhabar

प्रदेश सरकार ने देर रात 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कोई भी तबादला आदेश पब्लिक डोमेन के लिए जारी नहीं किया गया। नियुक्ति विभाग के अफसरों ने देर रात तक फोन रिसीव नहीं किया। विभिन्न जिलों व सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर समेत तीन जिलों के डीएम बदले गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार वापस ले  लिया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

शासन ने गोरखपुर के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के स्थान पर महानिदेशक  स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को गोरखपुर के डीएम के पद पर तैनाती दी। पांडियन को अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त करने को मंजूरी दे दी गई है। विजय को बेसिक शिक्षा में प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, स्कूलों में बदलाव के लिए ‘कायाकल्य योजना’ व शिक्षा विभाग के कार्मिकों को बाबूराज से सहूलियत देने के लिए मानव संपदा पोर्टल के सफल क्रियान्वयन का इनाम मिला है। उन्हें मुख्यमंत्री के गृह जिले की कमान सौंपी गई है। 
सचिव बेसिक शिक्षा अनामिका सिंह को महानिदेशक स्कूल शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जहरीली शराब कांड में तमाम लोगों की मौत से चर्चा में रहे अलीगढ़ के डीएम चंद्रभूषण सिंह पर सरकार का भरोसा बरकरार है। उन्हें मुजफ्फरनगर का डीएम बनाया गया है। मुजफ्फरनगर की डीएम सेल्वा कुमारी जे. अब अलीगढ़ की कमान संभालेंगी। सहारनपुर के मंडलायुक्त एवी. राजामौलि को हटाकर खाद्य आयुक्त बनाया गया है। सहारनपुर के मंडलायुक्त पद पर अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटे लोकेश एम. को तैनाती दी गई है। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान को निदेशक उद्योग कानपुर के पद पर तैनाती दी गई है।
ये अफसर भी इधर से उधर- गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार को सहारनपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।- अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त प्रेमरंजन को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।- नगर आयुक्त वाराणसी व काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ गौरांग राठी को अलीगढ़ के नगर आयुक्त व उपाध्यक्ष के पद पर तैनाती।- सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह को वाराणसी के नगर आयुक्त व काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ के पद पर तैनाती।

– नगर आयुक्त कानपुर अक्षय त्रिपाठी को उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण। – देवरिया के सीडीओ शिवशरणप्पा को कानपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है।  – श्रम कर्मकार कल्याण परिषद में सचिव अरविंद सिंह चौहान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।- वाराणसी के सीडीओ मधुसूदन हुल्गी को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96