Home शिक्षा विभागB.ED बी०एड० प्रवेश परीक्षा 2021, केंद्र पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्‍यान

बी०एड० प्रवेश परीक्षा 2021, केंद्र पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्‍यान

by basicshikshakhabar

बी०एड० प्रवेश परीक्षा, केंद्र पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्‍यान
06 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त बी०एड० प्रवेश परीक्षा मंडल के 77 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 32599 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 21,589 अभ्यर्थी गोरखपुर के होंगे। नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिले के 49 केंद्रों के केन्द्र अध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की तैयारी बैठक दीक्षा भवन में आयोजित हुई। इसमें नोडल उप समन्वयक व प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

गोरखपुर के 49 परीक्षा केंद्रों पर 21,589 अभ्यर्थी

नोडल समन्वयक प्रो० सुषमा पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्कैनर एवं सैनिटाइजर की सुविधा के लिए विशेष धनराशि दी जा रही है साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी को कोरोना किट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। गोरखपुर के 49 परीक्षा केंद्रों पर कुल 21,589 अभ्यर्थी, कुशीनगर के 10 परीक्षा केंद्रों पर 4400 अभ्यर्थी तथा देवरिया के 18 परीक्षा केन्द्रों पर 6640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों के सभी कमरों में वेबकास्‍ट‍िंग के प्रबंध किए गए हैं। निगरानी लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी। प्रो० पांडेय ने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेश डाउनलोड कर लें तथा उस पर अंकित सभी निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02 बजे से 05 बजे की बीच संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

अभ्यर्थियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

◆ दो फोटो के साथ दो प्रतियों में प्रवेश पत्र जरूर लाएं। ये फोटो वही हो, जो प्रवेश पत्र में मुद्रित हो।
◆ आधार कार्ड, ड्राइव‍िंग लाइसेंस, वोटर कार्ड या पासपोर्ट के साथ प्रत्येक स्थिति में अपने केंद्र पर परीक्षा से एक घंटा पहले जरूर पहुंच जाएं।
◆ परीक्षा के लिए काला बाल प्वाइंट पेन लाएं।
◆ दिव्यांग अभ्यर्थी जिन्हें लेखन सहायक चाहिए, वे एक दिन पूर्व केंद्र से जरूर संपर्क कर लें।
◆ कैलकुलेटर, मोबाइल फोन सहित कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण किसी भी दशा में अपने साथ न लाएं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96