Home ADMIT CARD पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी,वेबसाइट पर अपलोड, इस लिंक से करें डाउनलोड

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी,वेबसाइट पर अपलोड, इस लिंक से करें डाउनलोड

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओं के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 31 अगस्त से चार सितंबर तक होने वाले इम्तिहान के लिए प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में सुबह आठ से 10:30, मध्यान्ह 12 से 2:30 और शाम चार से 6:30 बजे तक चलेगी। प्रदेश में 133 केंद्रों पर 3.02 लाख अभ्यर्थी इम्तिहान देंगे। केवल लखनऊ में ही 23 केंद्र बनाए गए हैं।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिव रामरतन ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित निर्देश और माक टेस्ट की सुविधा के साथ ही प्रवेश पत्र परिषद की वेबसाइट jeecup.nic.in और jeecup.org पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी माक टेस्ट में अपनी सुविधा के अनुसार कई बार शामिल हो सकते हैं। इसमें आने वाली परेशानियों के लिए अभ्यर्थी ई-मेल [email protected] व हेल्पलाइन नंबर 7829207426 या 7829207346 पर संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिव रामरतन ने बताया कि परीक्षार्थियों को अपने आवंटित केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा। उन्हें अपने साथ फेस मास्क, प्रवेशपत्र व फोटोयुक्त आइडी मूलरूप से लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों से परिषद की वेबसाइट देखते रहने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पालीटेक्निक संस्थान में 2.25 लाख सीटें हैं। पहली बार इस साल यूपीजेईई प्रवेश परीक्षा पूरी तरह से आनलाइन आयोजित होने जा रही है। राजकीय, अनुदानित व निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थानो में प्रवेश के लिए करीब साढ़े लीन लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ग्रुप ए की परीक्षा 31 अगस्त से दो सितंबर के बीच होगी। वहीं ग्रुप ई वन की परीक्षा तीन सितंबर को होगी।

इसी प्रकार ग्रुप ई टू, बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आइ, के एक, के दो, के तीन, के चार, के पांच, के छह, के सात, के आठ की परीक्षा आठ सितंबर को होगी। परीक्षा तीन पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से दूसरी पाली की परीक्षा 12 बजे से व तीसरी पाली की परीक्षा 4 बजे से होगी। परीक्षा के लिए सेंटर का निर्धारण अभी नहीं हुआ है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96