Home PRIMARY KA MASTER NEWS हर स्कूल की होगी वेबसाइट बच्चों की बनेगी ईमेल आईडी, माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल साक्षरता को दिया जाएगा बढ़ावा

हर स्कूल की होगी वेबसाइट बच्चों की बनेगी ईमेल आईडी, माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल साक्षरता को दिया जाएगा बढ़ावा

by Manju Maurya

प्रतापगढ़: माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों की वेबसाइट तैयार की जाएगी। उस पर पाठ्यक्रम से जुड़ी सामाग्री लोड की जाएगी। बच्चों की ई-मेल आईडी बनाई जाएगी। डीआईओएस इसके लिए प्रधानाचार्यों को महीने का समय दिया है।

जिले में 44 राजकीय, 78 सहायता प्राप्त व 600 से अधिक वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। कोरोना काल में स्कूल-कालेज बंद होने के बाद ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत की गई। शासकीय, सहायता प्राप्त व वित्तवहीन सभी विद्यालयों में ऑनलाइन क्लास के जरिए बच्चों को शिक्षा दी गई। कोरोना संक्रमण के चलते विद्यालयों का संचालन समुचित ढंग से नहीं हो सका। इस दौरान माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े रहे। इसका परिणाम सकारात्मक रहा। अब 16 अगस्त से विद्यालय खुल गए हैं। माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल साक्षरता शुरू की जाएगी। लिए सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की ईमेल आईडी बनाई जाएगी। विद्यालय की अपनी वेबसाइट होगी।
जिसमें पाठ्य सामग्रियों को अपलोड किया जाएगा। छात्र छात्राओं को ई-मेल करना, फाइल बनाना, इंटरनेट के जरिये सूचना प्राप्त करना, पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री को इंटरनेट से डाउनलोड करना सहित अन्य कार्य सिखाए जाएंगे। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96