Home PRIMARY KA MASTER NEWS प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 158000 शिक्षामित्रों को समायोजित व पुरानी पेंशन बहाल करने का किया ऐलान: पूर्व सीएम

प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 158000 शिक्षामित्रों को समायोजित व पुरानी पेंशन बहाल करने का किया ऐलान: पूर्व सीएम

by Manju Maurya

भदोही। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एक लाख 58 हजार शिक्षामित्रों को समायोजित करने के साथ ही पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। कोरोना काल में भाजपा की सरकार ने 1600 शिक्षकों को मौत के मुंह में धकेलने का काम किया। मां गंगा को साफ करने के नाम पर करोड़ों डकार गए और अब झूठी कसमें खा रहे हैं। योगी को लैपटॉप चलाना ही नहीं आता, इसलिए नहीं दिये। उक्त बातें रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जिले के डीघ ब्लाक के इनारगांव में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहीं।

सपा प्रमुख ने सूबे की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गंगा बिहार की ओर बहती हैं। ऐसे में वहां से शव प्रयागराज की ओर कैसे आ सकते हैं। लखनऊ मत जाना नहीं तो आपका नाम बदल दिया जाएगा। कहा कि मिर्जापुर में बन रहा विन्ध्य कॉरिडोर, रोप वे योजना पूर्व की सपा सरकार की देन है। महंगाई पर भाजपा को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ा दिए गए। आम आदमी से लेकर किसान परेशान हैं और दावा किया जाता है आय दोगुनी करने का।

कहा कि भदोही को पौने दो सौ करोड़ का कारपेट एक्सपो मार्ट, कई सड़कें, ओवरब्रिज पूर्व की सपा सरकार ने दिया। जिससे कारोबार बढ़ा। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री रुबीना कुरैशी, एमएलसी मान सिंह यादव, आशुतोष सिन्हा, लाल बिहारी यादव, पूर्व विधायक जाहिद बेग, हाजी अब्दुल रब अंसारी आदि रहे। संचालन शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पांडेय व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास यादव ने किया।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96