Home 68500 शिक्षक भर्ती 69000 सहायक अध्यापक भर्ती: बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में 100 पर मुकदमा, यह था पूरा मामला

69000 सहायक अध्यापक भर्ती: बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में 100 पर मुकदमा, यह था पूरा मामला

by Manju Maurya

महानगर के निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में बृहस्पतिवार को घुसे प्रदर्शनकारियों ने कई घंटे तक हंगामा किया। जहां कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस से भी कहासुनी व धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने इस मामले में 61 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं देर रात को 80 – 100 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप सिंह के मुताबिक बेसिक शिक्षा निदेशालय के प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने 80 से 100 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ महानगर थाने में बंधक बनाने, बलवा, सरकारी काम में बाधक बनने, धमकी देने व सेवेन सीएल एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज करने के बाद वीडियो व फोटो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। एसीपी महानगर सैय्यद अब्बास के मुताबिक हंगामे व प्रदर्शन में शामिल 61 प्रदर्शनकारियों को निदेशालय से गिरफ्तार किया गया जिनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को निदेशालय में भारी सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे।
यह है मामला69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षण घोटाले का आरोप लगाते हुए लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी बृहस्पतिवार की दोपहर बेसिक शिक्षा निदेशालय में घुस गए और वहां के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। ये लोग वहां पर अलग-अलग कमरों में जाकर बैठ गए व नारेबाजी करने लगे।
करीब सात घंटे तक प्रदर्शन कर रहे लोगों ने निदेशालय में हंगामा किया और वहां के लोगों को बंधक बनाए रखा। आठ बजे भारी पुलिस बल ने 61 प्रदर्शनकारियों को निदेशालय से गिरफ्तार करते हुए पूरे भवन को खाली कराया। इस दौरान एक युवक ने अपने हाथ पर ब्लेड से वारकर खुद को घायल भी कर लिया था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96