Home शिक्षा विभागउच्च शिक्षा असिस्टेंट प्रोफ़ेसर भर्ती परीक्षा के 5000 अभ्यर्थी बाहर, आयोग पर जड़ा ताला

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर भर्ती परीक्षा के 5000 अभ्यर्थी बाहर, आयोग पर जड़ा ताला

by Manju Maurya

प्रयागराज: प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 2003 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए शनिवार से शुरू हो रही परीक्षा से पांच हजार अभ्यर्थी बाहर कर दिए गए। विभिन्न जिलों एवं दूसरे राज्यों से आयोग कार्यालय अशोक नगर पहुंचे अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आयोग के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।

दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक आयोग के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मी बंधक बने रहे। परीक्षा स्थगित करने को लेकर दायर याचिका हाईकोर्ट से शाम को खारिज होने के बाद आक्रोशित अभ्यर्थी वापस लौट गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा से तीन दिन पहले 26 अक्तूबर को आयोग ने प्रवेश पत्र जारी किया।

जिसमें ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने वाले 6660 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए। इन अभ्यर्थियों ने आयोग के जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की तो गुरुवार की रात 1786 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए और शेष 4874 अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी ही न कर उन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया गया।

दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे अतुल कुमार शर्मा ने रसायन विज्ञान विषय से आवेदन किया था। फीस भी जमा हो गई। लेकिन प्रवेश पत्र जारी नहीं हुआ। इसी प्रकार गोरखपुर के दुर्गेश कुमार दुबे ने वनस्पति विज्ञान से आवेदन किया था और फीस भी जमा की लेकिन परीक्षा से बाहर कर दिए गए। प्रियाली श्रीवास्तव और प्रताप सैनी ने कॉमर्स से आवेदन किया था लेकिन प्रवेश पत्र नहीं मिला।

इस संबंध में आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी का कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों का आवेदन पंजीकरण नंबर कुछ और फीस का नंबर कुछ और है। ऐसे अभ्यर्थियों को उनकी गलती के कारण प्रवेश पत्र जारी नहीं हो सका है।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के पहले चरण की परीक्षा शनिवार को
2003 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए शनिवार को पहले चरण की परीक्षा प्रयागराज के 33 केंद्रों पर होगी। सुबह 9 से 11 बजे की पहली पाली में बीएड, रसायन विज्ञान, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि सांख्यिकी, एनिमल हसबैंड्री, वनस्पति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा के पेपर में 16,462 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली में ही विज्ञापन संख्या 46 के तहत भूगर्भ विज्ञान के एक पद की परीक्षा भी होनी थी लेकिन इसके लिए कोई आवेदन नहीं मिलने के कारण इसकी परीक्षा नहीं होगी। दोपहर बाद 2 से 4 बजे की दूसरी पाली में कॉमर्स, कृषि रसायन, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि वनस्पति, ज्योग्राफी, संस्कृत, महिला अध्ययन, एंथ्रोपोलॉजी की परीक्षा में 16576 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96