Home PRIMARY KA MASTER NEWS बरहनी विकासखंड के 94 परिषदीय विद्यालयों का आया 40.07 लाख बिल, दो का कनेक्शन काटा

बरहनी विकासखंड के 94 परिषदीय विद्यालयों का आया 40.07 लाख बिल, दो का कनेक्शन काटा

by Manju Maurya

पीडीडीयू नगर/कंदवा। बरहनी विकास खंड के 94 परिषदीय विद्यालयों का अगस्त माह तक का बिजली बिल 40.07 लाख आया है। वही बिजली बिल बकाया होने से विभाग ने प्राथमिक विद्यालय सैयदराजा नंबर दो और तेंदुहान का कनेक्शन काट दिया है। बिजली बिल और विभाग के कनेक्शन काटने की कार्रवाई से ग्राम पंचायत व शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है।

बरहनी विकास खंड में 82 प्राथमिक विद्यालय, 27 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 27 कंपोजिट विद्यालय सहित कुल 136 परिषदीय स्कूल संचालित होते हैं। बीआरसी बरहनी से मिली जानकारी के अनुसार 136 विद्यालयों में से 119 विद्यालयों में विद्युतीकरण हुआ है। इसमें कुछ नए विद्युत संयोजन के साथ साथ पुराने विद्युत संयोजन शामिल भी हैं। विद्युत विभाग की ओर से सितंबर माह में 79 प्राथमिक और 15 उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित कुल 94 परिषदीय विद्यालयों को अगस्त माह तक का 40.07 लाख 320 रुपये का बकाया बिल खंड विकास अधिकारी कार्यालय को मिला है। शिक्षा विभाग का कहना है कि अब परिषदीय विद्यालयों के बिजली के बिल का भुगतान ग्राम पंचायत स्तर से किया जाना है। अगस्त माह तक का बकाया बिल आने के बाद भुगतान को लेकर उहापोह की स्थिति बनी है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत की मानें तो शिक्षा विभाग में करीब तीन साल से विद्युत बिल का भुगतान लंबित पड़ा है। ग्राम पंचायत स्तर से वित्तीय वर्ष के बकाया बिजली बिल का डोंगल प्रक्रिया से बिजली विभाग के खाता में भुगतान का प्रयास जारी है। सभी ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों को भुगतान के लिए निर्देशित कर दिया गया है। वहीं बिजली बिल बकाया होने से विभाग ने प्राथमिक विद्यालय सैयदराजा नंबर दो और तेंदुहान का कनेक्शन काट दिया है।

कंदवा। बरहनी विकास खंड के 17 परिषदीय विद्यालयों में आज भी बिजली कनेक्शन नहीं है। 136 परिषदीय विद्यालयों में से 119 विद्यालयों में विद्युतीकरण किया गया है। बरहनी ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि
अभी गिने चुने परिषदीय विद्यालयों के बकाया विद्युत बिल का ग्राम पंचायत स्तर से भुगतान हो पाया है। अन्य विद्यालयों के 15 अक्टूबर तक बकाया बिल के भुगतान का प्रयास है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96