Home PRIMARY KA MASTER NEWS जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती में 17 अक्तूबर को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय वाले जनपदों में बनाया गया है केंद्र

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती में 17 अक्तूबर को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय वाले जनपदों में बनाया गया है केंद्र

by Manju Maurya

17 अक्तूबर को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय वाले जनपदों में बनाया गया है केंद्र

पहली पाली में 3 लाख 36 हजार और दूसरी पाली में 19 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

प्रयागराज: जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2021 रविवार को सूबे के 697 केंद्रों पर होगी। परीक्षा सूबे के मंडल मुख्यालय वाले जनपदों में बनाए केंद्रों पर आयोजित होगी। पहली पाली में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में प्रधानाध्यापक के दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा में कुल 3,36,371 परीक्षार्थी है जबकि दूसरी पाली में 19,559 अभ्यर्थी हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जूनियर हाईस्कूलों सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आवेदन लिया गया था।

इसकी परीक्षा 17 अक्तूबर को सूबे के मंडल मुख्यालय वाले जिलों में आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली में सुबह दस से दोपहर साढ़े 12 बजे तक सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक की पहले प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में प्रधानाध्यापक के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच संपन्न होगी। जिले में यह परीक्षा 107 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सहायक अध्यापक की परीक्षा एक ही पाली में संपन्न होगी। वहीं हाईकोर्ट के आदेश पर स्नातक में पचास प्रतिशत से कम अंक वाले अभ्यर्थियों को सात अक्तूबर को ऑफलाइन मोड में आवेदन का मौका दिया गया था। उनके प्रवेश पत्र भी आज से पीएनपी के वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96