Home UP News पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ा झटका, कोर्ट ने दी सुनवाई की नई तारीख

पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ा झटका, कोर्ट ने दी सुनवाई की नई तारीख

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश के 58,189 पदों पर होने वाली पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर अधर में लटकी रह गई है। हाईकोर्ट ने 13 अक्तूबर को की जाने वाली सुनवाई को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 अक्तूबर को की जाएगी। जिसके बाद ही उम्मीदवारों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो पाएगा।
साल 2021 में पहली बार उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाने वाली पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिर से प्रतीक्षा की सूची में डाल दिया गया है।

अब 58,189 आवेदनकर्ताओं को इस भर्ती के अंतिम निर्णय तक पहुंचने में अभी और लगभग चार से पांच दिनों का समय लग सकता है। क्योंकि कोर्ट ने इस भर्ती को लेकर चल रहे केस के लिए अगली तारीख मुकर्रर कर दी है।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती की चयन प्रक्रिया को लेकर कई उम्मीदवारों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने इस भर्ती में आर्टिकल-14 के अंतर्गत समानता के अधिकार का उल्लंघन मानते हुए सुनवाई भी की थी और कोर्ट के जरिए 13 अक्तूबर को अगली सुनवाई की जानी थी, जिसके बाद आवेदनकर्ता व याचिकाकर्ता किसी उचित निर्णय की आस लगाए बैठे थे लेकिन अभी इसके लिए उन्हें कुछ और इंतजार करना पड़ सकता हैं क्योंकि कोर्ट की ओर से इस केस को लेकर अब सुनवाई की नई तारीख दे दी गई है।

कब होगी सुनवाई की नई डेट
हाईकोर्ट में पंचायत सहायक भर्ती को लेकर चल रहे मामले में 13 अक्तूबर को सुनवाई नहीं की जा सकी है। ऐसे में कोर्ट द्वारा अब सुनवाई की अगली डेट 18 अक्तूबर तय कर दी गई है, जिसमें आवेदनकर्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96