Home PRIMARY KA MASTER NEWS पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आज, संवेदनशील केंद्रों पर लगा जैमर

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आज, संवेदनशील केंद्रों पर लगा जैमर

by Manju Maurya

प्रयागराज: सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) एवं सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा 2021 रविवार को प्रदेश के 31 जिलों के 1505 केंद्रों पर कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संवेदनशील केंद्रों पर पहली बार जैमर लगाने का निर्णय लिया है। सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर की निगरानी में पहले से परीक्षा कराई जा रही थी।

प्रयागराज में एक दर्जन से अधिक संवेदनशील केंद्रों समेत अन्य जिलों के संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगेंगे। परीक्षा दो पालियों सुबह 9:30 से 11:30 बजे और 2:30 से 4:30 बजे के बीच कराई जाएगी। प्रयागराज में सर्वाधिक 60886 अभ्यर्थी 133 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे। लखनऊ में 55131 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पीसीएस के 538 और एसीएफ/आरएफओ के 16 पदों के लिए कुल 6,91,173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

प्रारंभिक परीक्षा आगरा, अलीगढ़, बस्ती, बुलंदशहर, इटावा, गाजीपुर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, महाराजगंज, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, वाराणसी, सीतापुर, मिर्जापुर व मथुरा में कराई जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ तय परीक्षा केंद्र पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल और छायाप्रति लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में टल गई थी परीक्षा

पीसीएस व एसीएफ/आरएफओ 2021 पहले 13 जून को प्रस्तावित थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसे टालना पड़ गया था। पहले पदों की संख्या 400 थी बाद में एसडीएम के 52 पदों के साथ 138 पद बढ़ गए थे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96