Home RESULT PGT Final Result 2021: पीजीटी के सात और विषयों का परिणाम जारी, रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

PGT Final Result 2021: पीजीटी के सात और विषयों का परिणाम जारी, रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

by Manju Maurya

प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 31अक्टूबर तक एडेड माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) 2021 की भर्ती पूरी कराने में जुटा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) टुकड़े-टुकड़े में परिणाम घोषित करने पर विवश हो गया है। स्थिति यह हो गई है कि आधी रात के बाद परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। बुधवार को दस विषयों का अंतिम परिणाम रात एक बजे के करीब वेबसाइट पर जारी किया गया। अब गुरुवार को सात और विषयों का परिणाम रात साढ़े दस बजे के लगभग जारी किया गया, जिसमें 966 अभ्यर्थी प्रवक्ता पद पर चयनित हुए हैं।

गुरुवार रात जिन सात विषयों का परिणाम जारी किया गया, उनमें रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगोल, कृषि, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत और वाणिज्य विषय शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर के मुताबिक इन विषयों के घोषित पैनल में जिनके नाम के आगे अनारक्षित या आरक्षित श्रेणी अंकित नहीं है, वे चयनित की श्रेणी में नहीं हैं।

इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के जो अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर सामान्य श्रेणी में चयनित हैं, उन्हें 30 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक सामान्य श्रेणी की अधिमानता का आनलाइन विकल्प प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है। इसका लिंक चयन बोर्ड की वेबसाइट पर है। टीजीटी परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट, मेरिट सूची और कटआफ आफिशियल वेबसाइट www.upsessb.org पर चेक कर सकते हैं।

👉 पीजीटी का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96